July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आदतन चोर गिरफ्तार,,,एक दो हजार में चोरी के वाहन को बेचता था आरोपी…

बलरामपुर/कुसमी। दुकान के सामने खड़ी मोटर सायकल का लॉक तोड़कर मोटर सायकल चोरी करने वाले आदतन एवं सातिर चोर को कुसमी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसायकल सहित एक अन्य मोटर सायकल भी किया बरामद।

         पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय सेमरा कुसमी निवासी अनिल कुमार पिता स्व. रमेश 17 जुलाई को थाना कुसमी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रोज की तरह अपनी मोटरसायकल को सेमरा रिंग रोड में अपने दुकान के सामने खड़ी करता था। दिनांक 16 जुलाई के भी लगभग 11:30 बजे अपने दुकान के सामने मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 15 डी.आर 9346 को खड़ा किया था। सुबह उठकर देखा तो कोई अज्ञात चोर मोटरसायकल चोरी कर ले गया है।

   प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था।जाँच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि संदेही रैनुल अंसारी के जरहाटोंगरी जंगल में है। पता चलने पर संदेही रैनुल अंसारी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि दिनांक 16.07. 2025 के रात्रि 1:30 बजे मैं अकेले सेमरा लाईन पारा दुकान घर के बाहर खड़ी काले रंग की मोटरसायकल होण्डा साईन क सी.जी. 15 डी. आर. 9346 को लॉक तोड़कर डायरेक्ट करके चोरी कर ले गया और सरईडीह थाना सामरीपाठ के सजाद् अंसारी पिता सौकत अंसारी के पास 1000/- रूपये में सौदा किया था। इसके पहले जोजोपारा से एक पुराना स्पलेण्डर एवं लाईनपारा सेमरा से एक नग एचएफ डिलक्स और एक नग होण्डा साईन को चोरी करके सरईडीह के सजाद् अंसारी पिता सौकत अंसारी को 2000-2000 रूपये में बेचा था। शंकरगढ़ जमड़ी से एक सुपर स्पलेण्डर को भी चोरी करके लाया था और कई जगह से अनेक मोटर सायकल को चोरी करके सजाद् अंसारी पिता सौकत अंसारी के पास ही देता था।जिससे उसे पर मोटर सायकल के एवज में 2000 रूपये की दर से पैसा देता था। आरोपी ने बताया कि शंकरगढ़ जमड़ी के सुपर स्पलेण्डर को झाड़ी में छिपाकार रखा हूं।आरोपी के बताने पर चोरी गये मोटर सायकल को पुलिस ने बरामद कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार  खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बी.एन. एस के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीँ चोरी के वाहन खरीदने वाला आरोपी सजाद् अंसारी फरार है, जिसकी पता तलाश लगातार की जा रही है।

        उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि डाकेश्वर सिंह, प्र. आर. श्यामलाल भगत्, प्र. आर. सुकेश एक्का, प्र. आर संजय साहू, आर. देवचंद पैकरा, आर. मनोज लकड़ा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!