September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाक्राइमचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ग्राम बैढ़ी के कुँए में युवक की मिली लाश,,,जाँच में जुटी पुलिस…

राजपुर। ग्राम बैढ़ी के नरवा पारा में युवक की कुँए में डूबने से मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।घटना के बाद राजपुर पुलिस मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा कर कार्यवाही कर रही है।

राजपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बैढ़ी निवासी मृतक अमर खलखो पिता तीनतुस उम्र 33 वर्ष शराब पीने का आदि था।जिसके चलते इसकी पत्नी व बच्चे किराया रूम लेकर राजपुर में रहते है। घटना दिनांक 12 जुलाई को रात्रि करीब 10 बजे के लगभग मृतक अपनी मां से कहा कि मेरी पत्नी और बच्चे को गाँव लेकर लेकर आओ। जिसके बाद मृतक की मां समझ गई की अब यह मुझे रात भर झगड़ा करेगा यह सोचकर उसने दूसरे घर सोने के लिए चली गई। सुबह जब घर वापस आई तो गांव का तेजू बरगाह पूछा कि अमर कहां है मुझे रात में फोन करके सुबह मक्का में घास में लिए दवा डालने के लिए बुलाया है तो मृतक अमृत की मां बोली की बाड़ी तरफ देखो।जिसके बाद बाड़ी तरफ जाकर देखने पर कुआं के मेढ़ में मृतक का मोबाइल बीड़ी और माचिस मिला चप्पल कुएं के अंदर तैरता मिला। जिसके बाद आवेदिका मेरी खलखो अपने भाई लोग को बुलाकर कुआं में झग्गर डालकर खोजबीन की गई तो कुँए के अंदर अमर का शव मिला।जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी।सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँचकर शव को कुँए से निकलवाकर शव का पंचनामा कर पीएम की कार्यवाही करते हुए मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!