September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर बेचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार,,,आरोपी आठ से दस ट्रैक्टरों को बेचने की घटना को दिया अंजाम…

राजपुर। पुलिस ने ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ठगी करने वाला व्यक्ति भोलेभाले ग्रामीणों को अपना शिकार बनाते हुए कुछ पैसों के लालच में विभिन्न स्थानों से नौ दस ट्रेक्टर वाहन धोखाधड़ी करते हुए अपने शौक के कारण बेच दिया है।

    राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि प्रार्थी कुंदीकला निवासी राम सिंह के पास दिनाँक 01 जून 2025 को आरोपी शिवपुर निवासी ओमकार सिंह पिता पूरन सिंह नेताम 28 वर्ष ने आकर बोला कि मेरा कार खराब हो गया है उसे टोचन कर अम्बिकापुर ले जाना है। इसके बाद टोचन करने के बहाने प्रार्थी के ट्रैक्टर को अंबिकापुर ले गया।अंबिकापुर पहुंचने के बाद आरोपी ने गैराज में अपनी कार को छोड़ने के बहाने ट्रैक्टर मालिक राम सिंह को एक होटल में बिठाकर वहां से फरार हो गया इसके बाद आरोपी ने ट्रैक्टर को सूरजपुर में ले जाकर बेच दिया। घटना के बाद प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए धारा 318(4) एवं 112 बीएनएस के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक ट्रैक्टर को भी जप्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विभिन्न जगहों से कुछ पैसे में नौ दस ट्रैक्टरों को धोखाधड़ी कर बेचने का मामला सामने आया है।आरोपी ट्रेक्टर को छत्तीसगढ़ के पेंड्रा उत्तरप्रदेश एवं अन्य जगहों पर विक्रय कर दिया है जिसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!