November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

लक्ष्य शिक्षण संस्थान द्वारा मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन,,,प्रयास आवासीय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी ने दी प्रशस्ति पत्र…

राजपुर/शंकरगढ़। लक्ष्य शिक्षण संस्थान द्वारा प्रयास स्कूल में चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

      कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बलरामपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी डॉ डी एन मिश्रा सहित अन्य सेवानिवृत्त अधिकारी व शिक्षकगण उपस्थित थे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ डी एन मिश्रा ने कहा कि आज बड़ा ही सौभाग्य का दिन है कि मैं इस स्कूल प्रांगण में बच्चों के बीच उपस्थित हुआ हूँ क्योंकि इसी स्कूल में मैं अंग्रेजी के व्याख्याता के रूप में मेरी नियुक्ति मिली थी।उन्होंने कहा कि प्रयास आवासीय विद्यालय के जितने भी विद्यार्थी इस परीक्षा में सलेक्ट हुए हैं जिले का मुखिया होने के नाते आपको धन्यवाद करता हूं और आप भविष्य में आपके जीवन के लिए जो भी ऊंचा लक्ष्य निर्धारित करें वह पुरा हो। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि आपको अपने लक्ष्य के चार नियम अपनाने होंगे तभी आप सफलता पा सकते हैं। पहला इरादा दूसरा लक्ष्य,आपने इरादा कर लक्ष्य बनाया कि इंजीनियर बनना है या डॉक्टर या साइंटिस्ट बनना है।एक बार लक्ष्य का निर्धारण हो गया तो आप उस दिशा के लिए जो भी बन पड़े वो करें। आपका लक्ष्य कमजोर नहीं होना चाहिए। उसके बाद उस लक्ष्य के प्रति आपका तैयारी और अगला चरण प्रयास है,आपको तैयारी के साथ साथ सार्थक प्रयास करना पड़ेगा।आपको ऊंची लक्ष्य के लिए ऊँची छलांग लगानी होगी पूरी ताकत से प्रयास करना होगा।चौथा चरण सफलता है यदि आपको असफलता मिलती है तो यह मत समझिये की आपके प्रयास में कोई कमी रह गई होगी।आगे फिर से तैयार हो जाइये अपने लक्ष्य में लिए। तैयारी लक्ष्य प्रयास और सफलता या असफलता। अगर आप जीवन के जिस क्षेत्र में अपना भाग्य आजमा रहे हैं इन चारों चरणों को याद रखिएगा आपके काम आएगा।

    सेवा निवृत्त बीईओ श्री चतुर्वेदी ने कहा कि जो जिम्मेदारी आपको मिली है वहाँ जाएँ ओर जिस उद्देश्य से आपके अभिभावकों ने आपको जिस शिक्षण संस्थान में भेजा है उसके चरम लक्ष्य को प्राप्त करें आपको एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से इतनी महान शक्तियों के बीच में जिस भावना के साथ आपका चयन हुआ है उस लक्ष्य में आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि प्रयास विद्यालय का उद्देश्य ही है अपने प्रदेश में डॉक्टर इंजीनियर और इसी तरह के ऊँचे जगहों पर आप चयनित हो जिसके लिए तैयारी कराई जाती है।

    कार्यक्रम के दौरान प्रयास आवासीय विद्यालय में चयनित मेधावी विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी डी एन मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी।

     शंकरगढ़ के बचवार स्थित लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने कहा कि उनके संस्थान से इस वर्ष 68 विद्यार्थियों ने अपना नामांकन कराया था जिसमें से 58 विद्यार्थी सफल हुए हैं।प्रदेश में शौर्य सोनी ने ओबीसी केटेगरी में पहला स्थान जनरल केटेगरी में अंशिका कश्यप गौश्या अल्प संख्यक केटेगरी में पहला स्थान प्राप्त किया है।उन्होंने कहा कि देश सेवा के लिए नो भी बच्चे हमारी शिक्षण संस्थान में आ रहे हैं उन्हें हम निःशुल्क सुविधा मुहैया करा रहे हैं चाहे वह फिजिकल हो या लिखित परीक्षा हो। उन्होंने बताया कि अब तक 1200 से ज्यादा बच्चे नवोदय विद्यालय प्रयास एकलव्य सैनिक जैसे स्कूलों में चयनित हुए हैं।

        कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ डी एन मिश्रा विशिष्ट अतिथि एस पी चतुर्वेदी सहायक खंड शिक्षा अधिकारी विजय कंवर डी डी भगत,पूर्व प्रधान पाठक जगन्नाथ भारद्वाज पूर्व प्रधान पाठक स्टीफन बाखला पूर्व मंडल संयोजक गिरधारी सहित प्रयास आवासीय विद्यालय में चयनित छात्र छात्राएं एवं उनके अभिभावकों सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!