August 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सेवा सेतु में उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्दाेष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई,वित्त मंत्री ने किया सेवा, समर्पण और तकनीक का सम्मानसुरभि गौधाम बासेन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,ग्रामीणों को दी योजनायों की जानकारीक्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जाए जा रहे 5 मवेशियों को कराया मुक्त,आरोपी गिरफ्तारसीमा पार से शराब तस्करी पर शिकंजा,संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम को मिली बड़ी कामयाबीDEO दफ़्तर में फ़र्नीचर ख़रीदी गड़बड़ी की जाँच करने अचानक पहुँचे अधिकारी,भंडार प्रभारी के छुट्टी पर रहने से टली जाँचशासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

एनएच 343 की जर्जर हालत को लेकर कांग्रेस करेंगे चक्काजाम,,,युवा कांग्रेस ने सौंपा अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन…

राजपुर। वर्तमान में एनएच 343 के जर्जर हालत को लेकर कांग्रेसियों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करने के संबंध में राजपुर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

     इन दिनों एनएच 343 अम्बिकापुर से रामानुजगंज जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहत खराब है।सड़क पर चलना अब लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नही है।लोग अपने जान हथेली पर रख कर आना जाना करने को मजबूर हैं।अंबिकापुर से रामानुजगंज तक की सडक़ पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। अभी बारिश में तो इस मार्ग पर आवागमन हर पल खतरे भरा हो गया है। इतने गड्ढे हैं कि सडक़ ढूंढनी पड़ रही है।इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए युवा कांग्रेस ने आगामी 9 जुलाई को विरोध प्रदर्शन कर चक्काजाम करने की तैयारी में हैं।

      युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने राजपुर अनुविभागीय अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि नेशनल हाइवे सड़क एनएच 343 अम्बिकापुर से झारखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बारिश की वजह से अत्यंत खराब हो चुकी है। गेउर नदी व गागर नदी, के पुल-पुलियों पर बड़े बड़े गड्ढे हो चुके हैं जिसमें पानी भरे होने के कारण आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो कर घायल हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों के द्वारा लगातार जर्जर सड़क को सुधारने की मांग की जा रही है।साथ ही युवा कांग्रेस के द्वारा पूर्व में भी जर्जर सड़क को सुधारने की मांग की जा चुकी है लेकिन मरम्मत के नाम पर कही कही मिट्टी डाल दिया गया वह भी बारिश के वजह से वह भी बह गया है। नेशनल हाइवे की जर्जर स्थिति को देखते हुए युवा कांग्रेस एनएच 343 राजपुर में तहसील कार्यालय के सामने दिनांक 09/07/2025 समय दोपहर 01 बजे चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन को करेगी ।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!