September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
छत्तीसगढ़सरगुजासीतापुर

सीतापुर के जनपद सभाकक्ष में CEO ने लिया तकनीकी सहायक,सचिव और रोजगार सहायकों का मैराथन मीटिंग,CEO ने इस बाबत सभी को लगाई जमकर फटकार…देखें रिपोर्ट

नमन सोनी/सीतापुर:- सरगुजा जिले के सीतापुर जनपद सभाकक्ष यानी मीटिंग हॉल में आज सीतापुर की जनपद पंचायत सीईओ खुशबू शास्त्री ने SDO RES अमित मिश्रा और पीओ सतेन्द्र तिवारी की उपस्थिति में सीतापुर ब्लॉक के तमाम तकनीकी सहायकों,सभी सचिवों और रोजगार सहायकों की मैराथन मीटिंग ली है जहां CEO खुशबू शास्त्री और SDO RES अमित मिश्रा ने जनपद के विभिन्न कामकाजों को गंभीरता से नहीं लेने और लापरवाही बरतने वाले रोजगार सहायकों,सचिवों और तकनीकी सहायकों को जमकर फटकार लगाई है।

आपको बता दे कि सीतापुर ब्लॉक में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम आवास पर लापरवाही बरतने को लेकर पहले ही सीतापुर ब्लॉक के कई सचिवों का कलेक्टर ने वेतन काटने की कारवाई की है जबकि पीएम आवास योजना में अब भी सचिव इसको लेकर गंभीरता नहीं बरत रहें है।



वहीं सीतापुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी निर्माण और सामुदायिक शौचालय निर्माण को लेकर भी जिम्मेदार गंभीरता नहीं बरत ले रहें है जिसको लेकर जनपद पंचायत की सीईओ खुशबू शास्त्री ने इस कामों में गंभीरता बरतने फटकार लगाया है।

वहीं हाल ही में जिले में चले समीक्षा बैठक में जनपद सीईओ और पीओ की हुई किरकिरी के बाद अब जनपद पंचायत के सीईओ खुशबू शास्त्री और पीओ सतेन्द्र तिवारी और SDO RES अमित मिश्रा ने अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कामकाज और शासकीय योजनाओं में गंभीरता बरतने को लेकर जमकर फटकार लगाई है और चेतावनी दी है कि अगर कोई भी तकनीकी सहायक,सचिव और रोजगार सहायक अपनी जिम्मेदारी और काम में लापरवाही बरतते है तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जाएगी।

आपको बता दे कि इनदिनों सीतापुर ब्लॉक के ग्राम पंचाययों में छूट-पुट चल रहें निर्माण कार्यों में नए सरपंच और वहां पदस्थ सचिव निर्माण कार्यों में जमकर लीपापोती करने में लगे हुए है फिलहाल पूरे मामले में देखने वाली बात तो यह होगी कि आखिरकार जनपद के निर्माण और प्रशासनिक कामों में कसावट लाने जनपद की नई सीईओ खुशबू शास्त्री कब तक यहां पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियो को फुर्तीला और ड्यूटी के प्रति सजग बना पाती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा…नमन सोनी की रिपोर्ट।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!