July 28, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नव पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे ने जनपद पंचायत राजपुर में किया पदभार ग्रहण

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद कार्यालय में मंगलवार को नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार दुबे ने किया पदभार ग्रहण। पदभार ग्रहण करने के साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों से की आवश्यक चर्चा।

   18 जून 2025 को आदिम जाति विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी हुआ था। इस तारतम्य में राजपुर जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल कुमार तिवारी का स्थानांतरण राजपुर से जिला जशपुर के फरसाबहार जनपद पंचायत में किया गया एवं शंकरगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार दुबे का स्थानांतरण जनपद पंचायत राजपुर में किया गया था। स्थानांतरण आदेश के बाद 1 जुलाई को बलरामपुर कलेक्टर ने संजय कुमार दुबे को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण हेतु आदेश जारी किया था। जिसके उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार दुबे ने मंगलवार को राजपुर जनपद पंचायत में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

     मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दुबे ने अपने पदभार ग्रहण करने के साथ ही जनपद पंचायत कार्यालय में पदस्थ सभी कर्मचारियों से जनपद क्षेत्र में चल रहे कार्यों के बारे में आवश्यक जानकारी ली एवं सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।नव पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार दुबे 2024 में भी चार माह के लिए जनपद पंचायत राजपुर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!