September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

पीएम जनमन की सड़क पहली बारिश भी नही झेल सकी,,लाऊ से गुंडरिकोना जाने वाली सड़क बही,,,आवागमन हुआ बाधित…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित लाऊ अटल चौक से गुंडरिकोना जाने वाले प्रधानमंत्री जनमन योजना की सड़क भारी बारिश के कारण बह गई।सड़क के बहने से जहाँ आवागमन पुरी तरह से अवरुद्ध हो गई वहीँ सड़क के गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

     बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित ग्राम लाऊ में करोड़ो की लागत से प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पहाड़ी कोरवाओं के आवागमन के सुविधा के लिए पक्की सड़कों का निर्माण कराया गया था।परंतु सड़क पहली बारिश भी नही झेल पाई और सड़क पर बनाये गए पाइप पुलिया की सड़क बह गई। सड़क के बहने से लाऊ से गुंडरिकोना जाने वाले सड़क पर आवागमन पुरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।उस मार्ग पर आने जाने वाले राहगीर अब सड़क किनारे खेतों से होकर आने जाने को मजबूर हैं।वहीँ इस सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।भारी बारिश से लाऊ से गुंडरिकोना जाने वाले सड़क लगभग तीन से चार फीट तक बह गया है।

       आपको बता दें कि क्षेत्र में तीन-चार दिनों से भारी बारिश हो रही है जिससे कई नदी नाले उफान पर हैं।भारी बारिश के कारण सड़कों में कटाव हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

     गैरतलब है कि पुर्व में इस सड़क के गुणवत्ता को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी जिसके बाद जिसके बाद बलरामपुर कलेक्टर ने सामरी विधानसभा में जितने भी प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सड़क बनाये गए हैं टीम गठित कर जाँच के आदेश जारी कर दिए हैं।गठित टीम में पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता मोहन राम भगत आरईएस के कार्यपालन अभियंता सचिदानंद कांत एवं तकनीकी समन्वयक मनरेगा अभिषेक मिश्रा सामरी विधानसभा के अंतर्गत बनाये गए सभी प्रधानमंत्री जनमन योजना के सड़कों की जाँच का जिम्मा सौंपा है परंतु अब तक सड़को की जाँच नहीं कि गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!