November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेसियों का हल्ला बोल,,,कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप किसानों की समस्या दूर करने की माँग…

शंकरगढ़। खेती किसानी का समय आते ही बाजारों में खाद की किल्लत शुरू हो जाती है। सोसाइटियों में खाद की कमी के चलते खुले बाजार में अधिक दामों पर किसानों को खाद खरीदना पड़ता है। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में सोसाईटियों में लगातार खाद की कमी देखी जा रही है। लगातार किसान परेशान होकर भटक रहे हैं एवं दुकानो से महंगे दामों में खाद खरीदने के लिए किसान मजबूर हो रहे हैं। साथ ही शंकरगढ़ समिति में प्रबंधक के समिति में नहीं बैठने के कारण किसान भटकने को मजबूर हो रहे हैं। जिले में डी.ए.पी. खाद एवं यूरिया सहकारी समितियों में उपलब्ध कराने के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के जिलाध्यक्ष के पी सिंहदेव ने बलरामपुर कलेक्टर के नाम शंकरगढ़ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

      ज्ञापन में उन्होंने शंकरगढ़ समिति में तत्काल समिति प्रबंधक की व्यवस्था कर किसानों तत्काल खाद उपलब्ध कराने एवं वितरण कराए जाने की व्यवस्था की माँग की है जिससे किसानों की परेशानी दूर हो सके। उन्होंने कहा है कि अगर तत्काल खाद वितरण की व्यवस्था नहीं की जाती है तो कांग्रेस पार्टी उग्र आन्दोलन हेतु बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव, कोंग्रेसी नेता समीम खान, झमरू पैकरा, नीरज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या मे क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!