
राजपुर। एनएच 343 अम्बिकापुर रामानुजगंज सड़क की दुर्दशा किसी से छिपी नही है सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढों से लोग काफी परेशान हैं। सड़क पर सफर करना किसी दुर्घटना को चुनौती देने के बराबर है।एनएच अधिकारियों के उदासीन रवैया को देखते हुए अब स्थानीयों ने सड़क मरम्मत का बेड़ा उठाया है। बरियों में स्थानीय व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शहर से गुजरने वाले एनएच 343 में गड्ढों को भरने का काम शुरू किया है।

एनएच 343 की दुर्दशा किसी से छिपी नही है।इस सड़क पर चलना काफी दूभर हो गया है।यदि ऐसा ही स्थिति रहा तो आने वाले बारिश के मौसम में सड़क चलने लायक नहीं बचेगा।सड़क की दुर्दशा इस कदर हो गया है कि चार पहिया छोटे वाहन या तो गड्ढों में फंस जा रहे हैं या फिर गड्ढों की वजह से उनके गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो जा रही है। उन्हें इस सड़क पर सफर करने मिनटों का सफर घंटो में तय करना पड़ रहा है।इस सभी समस्याओं को देखते हुए अब स्थानीय लोग व जनप्रीतिनिधि सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढों को भरने का बीड़ा उठाया है। विगत दिनों बरियों क्षेत्र के स्थानीय लोगों व पुर्व जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता ने जन सहयोग से चारपारा फुलझर नाला से बरियों तक एनएच 343 में बने बड़े बड़े गड्ढों को भरने का काम किया है ताकि लोगों सड़क पर चलने में आसानी हो सके।



