
राजपुर। शंकरगढ़ से झारखंड बरगढ़ जा रही बाराती बस कंठी घाट में अनियंत्रित होकर पलट गई।घटना में दर्जनों यात्री गम्भीर रूप से हुए घायल हुए हैं। बस की हालत ठीक नहीं होने के वजह दुर्घटना बताई जा रही है।
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलकोना के सरपंच का यात्री बस बारात लेकर झारखंड के बरगढ जा रही थी। अचानक से चांदो-सामरी के कंठी घाट में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस इतनी जर्जर हालत में थी कि बस पलटने से बस के चीथड़े उड़ गए,वही दर्जनों सवार बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए है।

घायल सवार बस के बाराती घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चांदो में प्रथमिक उपचार कर जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर किया गया। यात्री बस कबाड़ हालत में थीं,जिसका फिटनेस भी परिवहन विभाग द्वारा किया जाना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है फिर भी अनफिट बस सड़को पर बेधड़क दौड़ रही है। बस संचालक बस से कमाई के आड़ में लोगों की जान का परवाह किए बगैर,खराब बस सड़क में दौड़ा रहा है।

परिवहन विभाग बेपरवाह :- जिले ही नहीं पूरे प्रदेश में कई ऐसे बसें हैं जो पुरी तरह से अनफिट है जो आज भी सड़को पर फर्राटे से दौड़ रहें हैं।परिवहन विभाग जाँच के नाम पर केवल खानापूर्ति कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। परिवहन विभाग कड़ाई से इसका जाँच करे तो सैकड़ो बसे सड़कों से गायब हो जाएंगे।
घटना की जानकारी मिलते ही चांदो पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घायल यात्रियों का मदद करते हुए चांदो प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भेज कर उपचार की व्यवस्था कराई गई।



