September 25, 2026 |

BREAKING NEWS

देश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

रेत माफियाओं का आतंक,,,पेट्रोलिंग पर निकले आरक्षक की निर्मम हत्या…

बलरामपुर। जिले के छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा क्षेत्र में रेत माफियाओं के बढ़ते आतंक ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। सनावल थाना क्षेत्र के लिब्रा गांव में पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस टीम पर रेत माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक आरक्षक की दर्दनाक हत्या कर दी गई।

       जानकारी के अनुसार झारखंड से सटे गांव लिब्रा में अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान रेत माफियाओं ने हमला कर दिया, जिसमें एक आरक्षक की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से कन्हर नदी के किनारे अवैध रेत खनन होता आ रहा है, जिसकी शिकायत कई बार प्रशासन को दी गई, लेकिन माफियाओं पर लगाम नहीं लगाई गई। अब जब पुलिस पर ही हमला हो गया, तो ग्रामीणों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

        सनावल क्षेत्र छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम का गृहग्राम है, लेकिन इसके बावजूद रेत माफियाओं की दबंगई लगातार बनी हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंत्री से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इधर जिला पंचायत सदस्य ने इस मामले में पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई अधिकारी अवैध रेत कारोबार से उगाही कर रहे हैं। उनका आरोप है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई होती तो आज एक सिपाही की जान नहीं जाती।

           घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी, और डीएफओ सहित आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। निरीक्षण के बाद एसपी ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और आरक्षक मौके पर पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान यह दर्दनाक घटना हुई। मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है, और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

          रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और अब यह घटना पूरे प्रदेश में रेत माफिया और प्रशासनिक गठजोड़ पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!