September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

नेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालान
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

पाकिस्तान से युद्ध मे भाग लेने वाले सैनिकों का मनोबल बढ़ाने हवन पूजन सहित करेंगे तिरंगा यात्रा,,,विधायक निवास पर बैठक में प्रभारियों सहित रूपरेखा की गई तैयार…

राजपुर। शनिवार को विधायक निवास पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अंबिकापुर आगमन की तैयारी को लेकर के विधानसभा स्तरीय बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक सामरी की उपस्थिति में किया गया।

         बैठक के दौरान पाकिस्तान से युद्ध में भाग लेने वाले सैनिको के मनोबल बढ़ाने एवं दीर्घायु प्रदान करने के लिए यज्ञ,हवन,पूजन करने व तिरंगा यात्रा सहित वक्फ संशोधन जागरण अभियान चलाया जाना है। इन सभी कार्यक्रमों को आम लोगों को साथ लेकर करने का आहवान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के द्वारा किया गया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।आज पूरा देश एक जुटता दिखा रहा है हमें भी सैनिकों का मनोबल ऊंचा करने के लिए प्रार्थना हवन कर उनके दीर्घायु की कामना करना है साथ ही मंडल एवं शक्ति केंद्रों में तिरंगा यात्रा निकालना है। वर्तमान में देश के समस्त नागरिकों में राष्ट्रीयता की उबाल चरम पर है आप सभी एक जुटता के साथ इस कार्य को करें। 

      बैठक में सभी कार्यक्रमों के लिए विधानसभा एवं मंडल प्रभारीयों की नियुक्ति किया गया। जिसमें विधानसभा प्रभारी संजय सिंह, प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल को बनाया गया।वहीँ मंडल स्तर पर राजपुर में विनय भगत जगवंशी यादव धरम सिंह बरियों में आकाश अग्रवाल जितेंद्र जायसवाल शंकरगढ़ में राजेश अग्रवाल चिंतामणि भगत विवेक जायसवाल कुसमी में हीरामणि निकुंज आनंद जायसवाल बसंती भगत। चांदो में अशोक सोनी शिव शंकर गुप्ता बनाए गए।

        इस दौरान गौरीशंकर अग्रवाल संजय सिंह , प्रवीण अग्रवाल,अनिल तिवारी,आनंद जायसवाल,अनिल दुबे,मनोज बंसल, शिवनाथ जायसवाल,आकाश अग्रवाल,धरम सिंह,रवि मराबी,उदय यादव,विनय भगत, हीरामुनि निकुंज,बसंती भगत, अंजु भगत,जगवंशी यादव,संतोष तिवारी,विवेक जायसवाल, जितेन्द्र जायसवाल, शिव शंकर शुक्ला,शशि टोप्पो,नीरज शर्मा,बबलू यादव,दीपक अग्रवाल सहित विधान सभा सामरी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!