
बलरामपुर/सनावल। शादी का झांसा देकर पीड़िता का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला सनावल थाना क्षेत्र का है पीड़िता थाना सनावल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि,उसका विवाह ग्राम त्रिशूली के वंश बहादुर सिंह के साथ वर्ष 2022 में हुआ था, जिससे उसका विवाद होने के कारण वह अलग हो गई थी। कुछ दिन बाद इंद्रजीत सिंह शादी करने का आश्वासन देकर उसके घर में जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब उससे शादी करने से मना करके कहीं और शादी कर रहा है और पिछले एक महीना से अपना मोबाइल बंद कर दिया है। पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना सनवाल में अपराध दर्ज कर धारा 69 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी का पता झारखंड में होने की सूचना पर आरोपी को झारखंड से हिरासत में लेकर आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, पूछतछ में आरोपी द्वारा स्वीकार किए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



