
राजपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बेंकर रमनलाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा अनुभाग स्तर पर सभी द्वारा थाना/चौकी प्रभारीयों एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी व एडीपीओ के संयुक्त मार्गदर्शन में विवेचको की बैठक लेकर विवेवचना में आरोपियों को सजा दिलाने और पारदर्षिता लाने व 2023 से लागू हुए 03 नए कानून की जानकारी देने हेतु आदेशित किया गया था।
इस तारतम्य में दिनांक 10 अप्रेल को जनपद पंचायत राजपुर के सभागार में कुसमी अनुभाग के थाना राजपुर,शंकरगढ़, कुसमी ,सामरी, करौंधा, चौकी बरियों के समस्त विवेचकों,वरिष्ठ आरक्षकों को नवीन आपराधिक कानून एवं विवेचना से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। बैठक के दौरान विवेवचना संबंधी जानकारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इमानुएल लकड़ा व सहायक लोक अभियोजन अधिकारी केशव रजक के द्वारा दी जाकर तीनो नवीन आपराधिक (1) भारतीय नागरिक सहिंता (2)भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता(3) भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी एवं विवेचना से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
उक्त प्रशिक्षण में थाना प्रभारी राजपुर कुमार चंदन सिंह शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी बरियों चौकी प्रभारी सुभाष कुजुर सहित अनुभाग कुसमी के सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं विवेवचना अधिकारी एवं अनुभाग स्तर के कुल 40 विवेचक उपस्थित रहे।



