September 26, 2026 |

BREAKING NEWS

छात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञान
आस्थाकोरियाचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

अवैध रूप से संचालित क्लिनिक, पैथोलैब,नर्सिंग होम एवं मेडिकल स्टोर पर की जा रही है कार्यवाही

बलरामपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक/पैथोलैब/नर्सिंग होम एवं मेडिकल स्टोर में उपचार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु जिला निरीक्षण दल का गठन किया गया है। निरीक्षण दल द्वारा निरंतर निरीक्षण कर अवैध रूप से उपचार करने वाले संस्थाओं पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। ऐसे अवैध रूप से उपचार करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने आम जनता से भी सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आपके आस-पास भी अवैध उपचार करने वाले हैं जो लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं तो आप इसकी जानकारी तत्काल संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर के कार्यालय में देवें। ताकि उन लोगों पर कार्यवाही की जा सके। साथ ही कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अवैध रूप से संचालित क्लिनिक/पैथोलैब/नर्सिंग होम एवं मेडिकल स्टोर के आड़ में उपचार करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने को कहा है।
         मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बंसत कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी औषधि निरीक्षकों को नियमित दवा दुकानों का औचक निरीक्षण करने एवं अवैध रूप से दवा दुकान में उपचार करते पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध रूप से उपचार कर रहे लोगों की सूची तैयार कर कार्यवाही हेतु विकासखण्डो में उपलब्ध कराया गया है। ताकि आम नागरिकों को गलत उपचार से बचाया जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!