September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
चुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

बलरामपुर 16 राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी त्रिस्तरीय पंचायत  आम निर्वाचन 2024-25 संपन्न कराए जाने हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियम 1995 के नियम 20 एवं नियम 21(1) में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा ने रिटर्निग ऑफिसर तथा सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में जिला पंचायत बलरामपुर के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील को रिटर्निग ऑफिसर एवं संयुक्त कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय व उप संचालक पंचायत को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत बलरामपुर के लिए तहसीलदार बलरामपुर को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन  अधिकारी जनपद पंचायत बलरामपुर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के लिए तहसीलदार रामानुजगंज को रिटर्रिंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन  अधिकारी जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर को सहायक रिटर्रिंग ऑफिसर, जनपद पंचायत वाड्रफनगर के लिए तहसीलदार वाड्रफनगर को रिटर्रिंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वाड्रफनगर को सहायक रिटर्रिंग ऑफिसर, जनपद पंचायत राजपुर के लिए तहसीलदार राजपुर को रिटर्रिंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजपुर को सहायक रिटर्रिंग ऑफिसर, जनपद पंचायत कुसमी के लिए तहसीलदार कुसमी को रिटर्रिंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी को सहायक रिटर्रिंग ऑफिसर तथा जनपद पंचायत शंकरगढ़ के लिए तहसीलदार शंकरगढ़ को रिटर्रिंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन  अधिकारी जनपद पंचायत शंकरगढ़ व नायब तहसीलदार शंकरगढ़ को सहायक रिटर्रिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!