July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

करोड़ों की लागत से नगर पंचायत में होगा विकास कार्य, सामरी विधायक ने किया भुमि पूजन,,,अपने विधायकी का एक वर्ष पुर्ण होने पर क्षेत्र वासियों को दी शुभकामनाएं…

राजपुर। नगर पंचायत क्षेत्र में सामरी विधायक ने विभिन्न वार्डों के निर्माण कार्यों के लिए करोड़ों की लागत का भूमि पूजन किया।सामरी विधायक ने भूमि पूजन से पहले वार्ड क्रमांक 06 में स्थित पंचमुखी हनुमान जी की पूजा आराधना की।
      सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा के मुख्य अतिथि में नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। लगभग 131.55 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क हाई मास्क लाइट ह्यूम पाइप पुलिया सामुदायिक भवन निर्माण स्ट्रीट लाइट पाइप लाइन विस्तार सहित लगभग पंद्रह कार्यों का भूमि पुजन किया गया।


       कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष धारम सिंह विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल प्रवीण अग्रवाल जय गोपाल अग्रवालप्रदीप जायसवाल पंकज गुप्ता शुभम सोनी नरेश अग्रवाल उदय यादव मनोज बंसल रामसेवक पैकरा(बबला) राजेश यादव तहसीलदार यशवंत कुमार पटवारी रिजाउल अंसारी सीएमओ रविन्द्र लाल अनुराग तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।


इन वार्डो में होगी निर्माण कार्य :-
वार्ड क्रमांक 01 में सामुदायिक भवन चौक के पास हाई मास्ट लाईट कार्य।वार्ड क्रमांक 01 में सामुदायिक भवन से जेठु घर तक पाईप लाईन विस्तार कार्य।वार्ड क्रमांक 02 में सुखसाय घर से अकलू घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य।वार्ड क्रमांक 02 में गोदम घर से राजेन्द्र मिश्रा घर तक पाईप लाईन विस्तार कार्य।वार्ड क्रमांक 03 में चर्च से मेन रोड़ बकसपुर रोड़ तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य।वार्ड क्रमांक 03 में एस.एल.आर.एम. सेन्टर, सरस्वती शिशु मंदिर एवं रामसेवक पैकरा घर तक पाईप लाईन विस्तार कार्य।वार्ड क्रमांक 03 एवं 04 में शराब दुकान से पटेल चौक तक स्ट्रीट लाईट कार्य।वार्ड क्रमांक 06 में हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य।वार्ड क्रमांक 06 में मेन रोड़ से दिलीप सोनी घर, भानू प्रजापति घर से रामप्रसाद घर।वार्ड क्रमांक 07 एवं 08 में धर्मशाला चौक के पास ह्यूम पाईप पुलिया निर्माण कार्य। वार्ड क्रमांक 07 में हॉस्पीटल कैम्पस के पास हाई मास्ट लाईट कार्य।वार्ड क्रमांक 09 में पोस्ट ऑफिस के पास हाई मास्ट लाईट कार्य।वार्ड क्रमांक 13 में विष्णु घर से कोठी पत्थर तक स्ट्रीट लाईट कार्य। वार्ड क्रमांक 13 में विष्णु घर से कोठी पत्थर तक हाई मास्ट लाईट कार्य।वार्ड क्रमांक 15 में कमला घर से प्रफुल्ल घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य किया जाएगा।
सामरी विधायक ने अपने विधायकी को एक वर्ष पूरे होने पर दी क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं :-
    एक वर्ष पुर्व पूरे छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव सम्पन्न हुआ था जिसमें सामरी से श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा विधायक के रूप में चुनी गई थी।तीन दिसम्बर 2023 को उन्हें विधायक का प्रमाणपत्र मिला था जिसे लेकर आज एक वर्ष पूरा हो गया। नगर पंचायत में भूमि पूजन के दौरान सामरी विधायक ने अपनी विधायकी की एक वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह से सामरी विधानसभा के लोगो ने अपने विश्वास के साथ मुझे चुना है मैं क्षेत्र के विकास करने के लिए सदा प्रयास करूँगी।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!