October 1, 2026 |

BREAKING NEWS

सिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोर
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने देर रात थाना पस्ता का किया औचक निरीक्षण,,,ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस कर्मियों को किया दण्डित…

बलरामपुर/पस्ता। शनिवार की देर रात करीब 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा थाना पस्ता का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान थाना पस्ता में रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी स्थल पर तैनात नहीं पाए जाने तथा थाना परिसर में स्थित रूम में सोते हुए पाया गया। ड्यूटी में लापरवाही बरतना पाए गए पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना प्रभारी पस्ता को कड़ी फटकार लगाते हुए कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को दंड से दण्डित किया गया है।
           औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना पस्ता में दस्तावेजों के रख-रखाव एवं थाना के आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमुख रजिस्टरों का विधिवत अवलोकन भी किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना पस्ता में लम्बित अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायत का अवलोकन कर उनके शीघ्र निकाल करने हेतु थाना प्रभारी पस्ता को कड़े निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना में आने वाले आम जनता या पीड़ित के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा फरियादियों की बात थाने में उपस्थित पुलिस अधिकारी के द्वारा अच्छी तरह से सुनने और उसका यथासंभव त्वरित वैधानिक निराकरण करने निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना में उपस्थित समस्त स्टाफ को कर्तब्य निर्वहन के दौरान पूर्ण वर्दी धारण करने एवं ईमानदारी से अपने ड्युटी करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!