November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

वार्ड पार्षदों एवं नगरवासियों के ज्ञापन के बाद अंततः प्रारंभ हुई सड़क मरम्मत का कार्य…

राजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की खस्ताहाल सड़क से नगर के आम नागरिकों में काफी रोष दिखाई दे रहा था।सड़क से उड़ रहे धूल और गड्डे से परेशान नागरिकों ने विगत दिनों सड़क मरम्मत के लिए राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था।सड़क सुधार नही होने की दशा में नागरिकों ने चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी थी।जिसके बाद रविवार से नगर में सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।


       राष्ट्रीय राज्यमार्ग एन.एच. 343 मेन रोड राजपुर शहर से होकर गुजरती है जिसकी स्थिति अति जर्जर हो चुकी है। विभिन्न बाजार स्थानों पर बड़े-बड़े गढ्ढे एवं डस्ट (धुल) फैल रहा है जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है और उड़ने वाले धुल से यहाँ के जनता को श्वांस की अनेक बीमारियों हो रही है। रोड़ में स्थित दुकानों में धुल घुसने से कई दुकानों की वस्तुएँ खराब हो रही है जिससे व्यापार में भी नुकसान उठना पड़ रहा है।राजपुर के वार्ड पार्षदों एवं नगरवासियों ने इस बावत राजपुर एसडीएम को दिनांक 21/10/24 को ज्ञापन सौंप 24.10.2024 तक पैच रीपेरिंग एवं सेटींग कोट (डामरीकरण) करने हेतु ज्ञापन सौंपा था।सड़क मरम्मत का कार्य प्रारम्भ नहीं होने की स्थिति में दिनांक 26.10.2024 को एन.एच. 343 अनिश्चित कालीन चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी थी।नगरवासियों द्वारा ज्ञापन सौंपने के बाद अंततः रविवार से नगर में सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ हो गया है।सड़क मरम्मत होने से जहाँ नगर वासियों को धूल से राहत मिलेगी वही दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!