November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलंगी क्षेत्र में मासुम बालक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार,,फिरौती की रकम का लालच बना हत्या का कारण,,,

बलरामपुर। मामला चौकी बलंगी,रघुनाथनगर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम तोरफा की है जहाँ दिनांक 02/10/2024 को नाबालिग बालक जो कक्षा छठवीं में अध्ययनरत था, शाम करीब 4.00 बजे अपने घर के पास रोड में खेल रहा था, जिसके अचानक कहीं गुम हो जाने की जानकारी मिलने पर नाबालिग बालक के माता-पिता द्वारा बच्चे का आस-पास पता-तलाश किया गया। कहीं पता नहीं चलने पर दिनांक 03/10/2024 को बच्चे के माता-पिता एवं परिजनों द्वारा चौकी बलंगी जाकर बच्चे के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। माता-पिता के रिपोर्ट पर चौकी बलंगी में गुम इंसान कायम कर विवेचना में लिया गया था।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर द्वारा चौकी प्रभारी बलंगी को गुम बालक की पतासाजी व्यापक स्तर पर करने हेतु निर्देशित किया गया। बलंगी पुलिस द्वारा नाबालिक बच्चे की हर संभव पता-तलाश की जा रही थी। इसी बीच दिनांक 06/10/2024 को गुम बालक का शव सड़े-गले हालत में मोरन नदी के किनारे धवघटवा जंगल में मिला। शव मिलने की सूचना पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को प्राप्त होने पर घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के समस्त तथ्यों की जानकारी प्राप्त कर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, वाड्रफनगर की अध्यक्षता में थाना प्रभारी रघुनाथनगर, चौकी प्रभारी बलंगी एवं अन्य पुलिस स्टॉफ की संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण की विवेचना में लगाया गया।
     मामले में प्रथम दृष्टया हत्या जैसा प्रतीत होने से अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वाड की टीम को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्यों को एकत्रित कर आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस टीम को लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा फॉरेंसिक एक्सपर्ट की सहायता से घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों तथा अन्य गवाहों का कथन लिया गया। शव को मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर भेजकर पी.एम. कराया गया। विवेचना दौरान संदेही रविपाल से पूछताछ करने पर उसके द्वारा लगातार अपना बयान बदलते हुये पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था, जिससे उस पर संदेह पुख्ता होने पर रविपाल तथा एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि, घटना दिनांक 02/10/2024 को शाम करीब 4:00 बजे जब मृतक गुम बालक के घर में कोई नहीं था तब विधि से संघर्षरत बालक द्वारा उसे खेलने के बहाने से बुलाकर नदी किनारे जंगल तरफ ले आया जहां रविपाल ने फिरौती मांगने के उद्देश्य से उसे जबरन जंगल के अंदर ले जाना चाहा जिसका मृतक बालक द्वारा प्रतिरोध करने से रविपाल द्वारा उसके गर्दन को दबाकर हत्या करने की कोशिश की किन्तु जान नहीं निकलने पर उसके पहने शर्ट का फंदा बनाकर उसके गले में डालकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दिया, जिसमें विधि से संघर्षरत बालक ने भी उसकी सहायता की।
       पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि मृतक बालक के पिता कुछ दिन पूर्व मोटरसायकल लेने की बात बोल रहा था जिस पर आरोपियों को उसके पिता के पास नगदी रकम होने की जानकारी होने पर गुम बालक का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाये थे किन्तु हत्या होने तथा गांव में लगातार खोजबीन होने से तथा पुलिस का दबाव देखकर फिरौती मांगने का साहस नहीं जुटा पाये। विवेचना दौरान आरोपी के कथन तथा परिस्थिति जनक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा बलरामपुर रा.गंज (छ.ग.) 137(2), 103(1), 238, 61 (2) बी.एन.एस. के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!