September 30, 2026 |

BREAKING NEWS

सिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोर
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

अलखडीहा में हाथी का तांडव,,घर सहित मवेशी पर किया हमला,,,प्रभावित क्षेत्र में लाईट नही रहने से ग्रामीण परेशान…

राजपुर। विगत कुछ दिनों से हाथियों का आतंक से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हाथियों के आतंक चार पांच पंचायतों के विभिन्न बस्तियों में हो रहा है ये सभी क्षेत्र हाथियों के आवागमन का पुराना मार्ग है।वन विभाग का कहना है कि दो हाथी अपने दल से बिछड़े हुए है। हाथी प्रभावित क्षेत्र में लाइट नहीं रहने से अंधेरा पसरा रहता है जिससे हाथी जंगल व खेतों से रात के अंधेरे में बस्ती तक पहुंच कर घरों व मवेशियों को भी हानि पहुंचा रहे हैं।

जनपद सदस्य नीरज तिवारी के प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण करने पर ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा बिना किसी सूचना के 24 घंटे से भी अधिक समय तक लाइट काट दिया जाता है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों से ग्रामीण अगर संपर्क करते हैं तो कर्मचारियों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों द्वारा लाइट बंद कराया गया बताया जाता है। वहीं वन विभाग के अधिकारी बिजली बंद करने जैसे किसी भी तरह की बात से इंकार करते है। उनका कहना है की विद्युत विभाग को जंगलों में हाथी को छती पहुंचाने जो अवैध हुकिंग की जाती है उसको निकालने सूचना दी गई है।


       विगत दिनों दल से बिछड़े हाथी ने ग्राम ठरकी के स्कुल पारा में मवेशियों को हानि पहुंचाने के बाद अब अलखडीहा में डेरा जमाए हुए हैं। अलखडीहा भेड़ाघाट निवासी संजय खाखा के घर को हाथी ने फिर तोड़ा है और एक मवेशी को घायल कर दिया है। धान और मक्का के फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। रात को 2 बजे से सुबह तक किसी के जान माल की हानि नहीं है पर जिस घर में हाथी ने हमला कर तोड़ा उस घर मे 6 सदस्य थे जो हाथी के तोड़ने से दूसरे कमरे में जाकर अपना जान बचा पाए। हाथी अभी भी अलखडीहा के जंगलों में जमे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!