
राजपुर। ब्लाक मुख्यालय में तहसील कार्यालय से कालेज जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब स्थिति में है।ग्राम पंचायत बुढाबग़ीचा में पड़ने वाली इस कच्ची सड़क पर तहसील कार्यालय एसडीएम कार्यालय सहित कालेज व हाउसिंग बोर्ड की कालोनी है।इस सड़क पर ब्लाक मुख्यालय के सबसे बड़े अधिकारी एसडीएम एवं तहसीलदार का रोज आना जाना लगा रहता है वही इस सड़क पर कालेज के छात्र छात्राओं सहित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाले सभी अधिकारियों कर्मचारियों का भी आना जाना लगा रहता है।परंतु अभी तक इस सड़क की मरम्मत हेतु कोई पहल नही की गई।जर्जर सड़क से नाराज कालेज के छात्र छात्राओं में सड़क मरम्मत हेतु एसडीएम को ज्ञापन सौंप जल्द सुधार की माँग की है।
NSUI बलरामपुर SM के जिला अध्यक्ष आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने तहसील से लेकर क़ाजेल तक खराब सकड़ के निर्माण किए जाने हेतु SDM को ज्ञापन सौंपा है।उनका कहना है कि यह सड़क कई सालों से खराब है और शासन प्रशासन किसी भी प्रकार का ध्यान इस सड़क पर नहीं दे रहे है। बरसात के मौसम में आने जाने में कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है यदि सड़क का निर्माण नहीं कराया जाता है तो NSUI और छात्र संघ बड़ा आंदोलन करेगी।
गौरतलब है कि उक्त सड़क पर बारिश के कारण सड़क कई जगह कटाव होने से सड़क पर पैदल चलना भी दूभर है।कच्ची सड़क होने के कारण बारिश होते ही कीचड़ होना आम बात है।इस सड़क पर वाहन चलाना भी काफी मुश्किलों भरा होता है।वाहन चालकों की जरा सी भी चूक किसी बड़ी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।



