September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन,,,लाऊ ने सरगवां को हराकर बना विजेता…

राजपुर/बरीयों। विगत 30 वर्षो से ग्राम पंचायत भिलाई खुर्द में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन चला आ रहा है इस तारतम्य में इस वर्ष भी ग्राम पंचायत भिलाई खुर्द में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आज तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का समापन किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि जिला मंत्री भाजपा व जनपद सदस्य बरियों मुकेश गुप्ता एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जनपद अध्यक्ष कमला प्रसाद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि रतन राम बीरेंद्र गुप्ता सुरेंद्र गुप्ता सरपंच रवि शंकर टेकाम सतनाम पावले मोहन राम सांडिल्य सुरेश यादव उपस्थित थे। टूर्नामेंट मे लगभग 22 टीमों ने भाग लिया जिसमे फाइनल मैच लाऊ एवं सरगवा के बीच मैच खेला गया।इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता लाऊ टीम रहा एवं द्वितीय विजेता सरगवा टीम रहा। कमेटी के द्वारा प्रथम विजेता लाऊ को 11000 नगद एवं द्वितीय पुरस्कार सरगवा को 7100 रूपये पुरुस्कार एवं सील्ड प्रदान किया गया। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश गुप्ता के द्वारा विजेता टीम को 1500 नगद राशि एवं द्वितीय टीम को 1100 रूपये नगद पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश गुप्ता ने कहा कि विगत कई वर्षों से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है ऐसे ही आगे भी चलता रहेगा।उन्होंने कहा कि हर जीत लगी रहती है सभी को खेल भावना से खेलना चाहिए।उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप सभी इसी तरह अपना खेल का प्रदर्शन करते रहे।
इस दौरान आयोजन कमेटी के प्रमुख रूप सें अनूप तिग्गा रामलाल यादव जयप्रकाश यादव सिकतुस अमृत नीरज कुजूर माइकल कमल लक्षमण दास एवं अन्य ग्रामवासीयों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!