July 28, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का जश्न,,,कई स्कूलों में बच्चों ने दी आकर्षक देशभक्ति गीतो की प्रस्तुति…

राजपुर। नगर में 78 वें स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर सभी प्रमुख संस्थाओं को झालरों से सजाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने हाथ मे तिरंगा लिए नगर में प्रभात फेरी निकालकर लोगो को एकता का संदेश दिया।वहीँ कई संस्थाओं में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
78 वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश मे आजादी का जश्न मनाया गया।इस तारतम्य में नगर के सभी शासकीय अर्धशासकीय व प्राइवेट संस्थाओं में संस्था प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया।आजादी के अमृत महोत्सव के इस अवसर पर सभी शासकीय संस्थाओं में झालर लगाकर साज सज्जा की गई थी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के गांधी चौक पर सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया जहां स्कूली बच्चों सहित जनप्रतिनिगण एवं आधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद नगर पंचायत राजापुर जनपद पंचायत राजपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय वन विभाग व्यवहार न्यायालय महिला बाल विकास विभाग बालक हाई स्कूल महूआपारा एकलव्य विद्यालय राजपुर बालक प्राइमरी स्कूल राजपुर कन्या स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल थाना राजपुर एसडीएम कार्यालय तहसील कार्यालय कॉलेज सहित अन्य कई प्रमुख शासकीय संस्थाओं शासकीय स्कूलों एवं अर्द्धशासकीय संस्थाओं तथा प्राइवेट संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर कई स्कूलों में स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
एकलव्य विद्यालय में हुआ मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम :-
राजपुर स्थित एकलव्य विद्यालय में स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बालक प्राइमरी स्कूल व एकलव्य आवासीय विद्यालय के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों सहित पारंपरिक गीतों व देश भक्ति कविता से लोगों का मन मोह लिया। ध्वजारोहण के पश्चात प्रारंभ हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम में दोनों ही स्कूलों के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत की।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गोवर्धन पैकरा एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य राजेश कश्यप सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिकायें व बालक प्राइमरी स्कूल के मानकी सर व स्कूल के शिक्षक शिक्षिकायें सहित दोनों ही स्कूल के छात्र छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!