July 28, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सामरी विधायक के नेतृत्व में निकाला गया हर घर तिरंगा यात्रा,,,राजपुर सहित बरीयों में भारी संख्या में लोग हुए शामिल…

राजपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने राजपुर एवं बरियों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई उन्होंने इस अभियान के बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व हर घर तिरंगा अभियान के तहत सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने राजपुर व बरीयों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। हर घर तिरंगा अभियान के इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम राजपुर में महुआपारा स्थित बालक हाई स्कूल मैदान से तिरंगा यात्रा निकाला गया जो नगर भ्रमण करते हुए सरगुजा पेट्रोल पंप से मां महामाया मंदिर प्रांगण में जाकर समाप्त की गई। इस दौरान लोगों के घरों में तिरंगा देकर लगाने का आग्रह किया गया। वही इस कार्यक्रम के दौरान राजपुर महूआपारा स्थित बालक हाई स्कूल प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान भाजपा महामंत्री संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल गौरी शंकर अग्रवाल मनोज बंसल विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह अनिल तिवारी संतोष तिवारी विनय भगत संतोष पांडे दीपक मित्तल सहित भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर तहसीलदार यशवंत सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल तिवारी राजेश यादव प्रशान्त सिंह राजपूत विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवार धर्मेंद्र दुबे महिला बाल विकास अधिकारी अमृता भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण  एवं अधिकारी कर्मचारी व भारी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
ग्राम बरीयों में भी निकाला गया तिरंगा यात्रा :-
हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम बरीयों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा बरीयों हाई स्कूल से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगो के घर घर जाकर तिरंगा दिया गया।इस दौरान बरीयों के हाई स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षरोपण भी किया गया।कार्यक्रम में मुकेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिगण व स्कूली बच्चे भारी संख्या में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!