July 28, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया गया फाईनल रिहर्सल,,,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा…

बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 का राष्ट्रीय पर्व समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए आज जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल किया गया। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का फाईनल रिहर्सल किया गया। साथ ही की जा रही तैयारियों का जायजा लेकर समय पर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होगा।
कार्यक्रम में 12वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र बल रामानुजगंज, 10वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र बल ए, डी कम्पनी एवं 11 वाहिनी बी कम्पनी व 06 वाहिनी ई कम्पनी, जिला पुलिस बल पुरुष एवं महिला, नगर सेना, वन विभाग, एनसीसी शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम बालिका बलरामपुर, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम बालक बलरामपुर, संत जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीडीह बलरामपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन एवं परेड टू आईसी उप निरीक्षक श्री हिम्मत सिंह शेखावत के नेतृत्व में आकर्षक मार्च-पास्ट एवं शस्त्रधारी जवानों ने तीन चक्र में हर्ष फायर किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी पूर्वाभ्यास किया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री शशि चौधरी, जिला स्तरीय एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण तथा विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को
जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक दिवस पूर्व 14 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन प्रातः 07 बजे से किया जायेगा। दौड़ कलेक्टर निवास (पुराना बस स्टैण्ड) से आरम्भ होकर स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में सम्पन्न होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों से स्वतंत्रता दिवस के सम्मान में अधिक से अधिक संख्या में बढ़-चढ़ कर स्वतंत्रता दौड़ में उत्साहपूर्वक शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!