July 28, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने ली बिजली विभाग की बैठक,,,शिकायत के लिए जारी की हेल्पलाइन नम्बर…

बलरामपुर। कलेक्टर रिमीजीयूस एक्का ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार करने तथा आमजनो की समस्याओं का तत्परता से निदान करने को कहा। इस दौरान उन्होंने इस वित्तीय वर्ष की लक्ष्यात्मक जानकारी ली। उन्होंने जिले में ट्रांसफार्मर के उपलब्धता की जानकारी लेते हुए खराब ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली आमजनों से जुड़ी महत्वपूर्ण आवश्यकता है इसलिए संबंधित अधिकारी विद्युत से जुड़ी समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करें। उन्होंने जिले में बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।


बिजली संबंधित शिकायत के लिए डायल करें हेल्प लाईन नम्बर :-


उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायत सुनने और उनके सुधार के लिए बिजली विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। उपभोक्ता 1912 पर फोन करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही विकासखण्ड स्तर पर सम्पर्क नम्बर जारी किया गया है। जिसमें विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत उप केन्द्र बलरामपुर मो.न.(9201993607), गणेशमोड़ मो.न. 6263609902, रनहत मो.न. 9340416801, पस्ता मो.न. 8770757303, विकासखण्ड कुसमी अंतर्गत उपकेन्द्र चांदो मो.न. 8839012091, डीपाडीह मो.न. 9201992583, कुसमी मो.न. 9201992584, विकासखण्ड रामचन्द्रपुर अंतर्गत उपकेन्द्र रामानुजगंज मो. न. 9201993620, रामचन्द्रपुर मो.ने. 8319354624, सनावल मो.न. 8815022610, विकासखण्ड शंकरगढ़ अंतर्गत उपकेन्द्र शंकरगढ़ मो.न. 9201993614, विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत उपकेन्द्र बरियों मो.न. 9171315611, महुआपारा मो.न. 6261204254, राजपुर मो.न. 9201992595, विकासखण्ड वाड्रफनगर अंतर्गत उपकेन्द्र वाड्रफनगर मो.न. 9201991495 में भी संपर्क कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।


मोर बिजली मोबाइल ऐप :-


मोर बिजली मोबाइल ऐप छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का आधिकारिक मोबाइल ऐप है। इस ऐप के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करायी गई है, इसमें बिजली संबंधित शिकायत जैसे परिसर में बिजली बंद होने की शिकायत, बिजली बिल संबंधित शिकायत, आपातकालीन शिकायत, उपभोक्ता के परिसर वाले क्षेत्र से संबंधित विद्युत अवरोध की जानकारी, ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत व अन्य बिजली संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!