
राजपुर। एनएच् 343 मुख्यमार्ग राजपुर में एक बड़ी दुर्घटना हो गई अम्बिकापुर से गढ़वा जाने वाली बस ने एक स्कुटी सवार व्यक्ति को रौंद दिया।घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना सुबह लगभग 10.30 की बताई जा रही राजपुर बुढाबग़ीचा माँ काली मंदिर के सामने रहने वाले मनोज गुप्ता का भांजा महूआपारा स्थित माँ शारदा फोटोकॉपी दुकान के संचालक अभिषेक गुप्ता अपने किसी काम से स्कुटी से महूआपारा से राजपुर सब्जी मंडी की ओर जा रहा था तभी अम्बिकापुर से गढ़वा जाने वाली सूरज बस क्रमांक CG15 DX 5552 ने स्कूटी सवार अभिषेक गुप्ता को ठोकर मार दी।बस की ठोकर से स्कूटी सवार अभिषेक गुप्ता स्कुटी से गिरकर सीधे बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया और बस का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़कर निकल गया।इस दुर्घटना में युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना पश्चात लोगो की भीड़ जमा हो गई और सड़क जाम हो गया।जानकारी लगते ही राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह पुलिस स्टाफ के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर स्थिति को सम्हाला।पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है और मृतक का शव पीएम पश्चात परिजनों को सौंप दिया है।घटना से जहाँ नगरवासियों में काफी दहशत का माहौल निर्मित है वहीँ इस घटना से नगर में शोक की लहर फैल गई है।




