July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुर

नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने सामरी विधायक को सौंपा ज्ञापन,,,अन्य विभागों की तरह ही विभाग से वेतन देने की माँग…

राजपुर। नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों ने शासन के जल संसाधन, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी इत्यादि विभाग की तर्ज पर दैनिक श्रमिक के रूप में संबंधित निकायों से सीधे वेतन प्रदान करने हेतु सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा को ज्ञापन सौंपा है।
     ज्ञापन में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के अंतर्गत कुल 184 नगरीय निकायों (नगर निगम 14, नगर पालिका 48 व नगर पंचायत 122) में विगत 15-22 वर्षों से कार्यरत 25000 प्लेसमेंट / आउटसोर्सिंग/ ठेका कर्मचारी (उच्च कुशल, अकुशल, अर्द्धकुशल, अकुशल) आते हैं। यह समस्त कर्मचारी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समकक्ष कार्यों का निर्वहन करते है।


     नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में वर्ष 2018 से पूर्व कार्यरत (प्लेसमेंट / आउटसोर्सिंग/ ठेका के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के समकक्ष का कार्य करने वाले) कर्मचारियों को श्रम आयुक्त दर पर दैनिक श्रमिक बनाते हुये उच्च कुशल / कुशल/अर्द्धकुशल श्रमिकों का वेतन संबंधित विभाग से प्रदान कर रखा गया है। यह कर्मचारी आज भी निरंतर 06 वर्षों से कार्यरत है। इसी तरह छ.ग. के शासन के लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी इत्यादि विभागों में वेतन सोधे संबंधित विभागों से कर्मचारियों को प्रदान कर रहे हैं।
    अतः उपरोक्त संबंध में हमारा संगठन यह मांग करता है कि यदि छत्तीसगढ़ शासन संबंधित नगरीय निकायों के कार्यालय से कर्मचारियों को सीधे वेतन प्रदान करती है, तो इसमें किसी भी प्रकार की कोई कानूनी बाधा नही आएगी, अपितु इससे शासन का इन 25000 कर्मचारियों के पीछे वर्तमान में हो रहे 18% GST एवं इनके बिचौलिये (ठेकेदार / कंपनी) को दिये जाने वाले प्रतिमाह 10 प्रतिशत लाभांश के क्षति को बचाया जा सकता है। अनुमानित छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय निकाय विभाग को इससे लगभग 110 करोड़ रू० की शुद्ध बचत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!