November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशशिक्षासरगुजासीतापुर

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने की छात्रहित में की अच्छी पहल,सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के छात्र निशुल्क पाएंगे यूपीएससी,पीएससी,नीट सहित प्रतियोगी परीक्षाओं का कोचिंग।

सरगुजा:-छत्तीसगढ़ के जनजातीय बाहुल्य सरगुजा के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय सीतापुर में अब दिल्ली और कोटा के तर्ज पर पैसे के अभाव में बाहर जाकर न पढ़ पाने वाले छात्रों को सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के पहल से अब सीतापुर में यूपीएससी,पीएससी,नीट,व्यापम सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग सीतापुर में ही प्रदान की जाएगी जिसकी क्लासेज सीतापुर में अब शुरू भी हो चुकी है।

वहीं सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने अपने विधायक निधि से इसके बिल्डिंग के लिए 20 लाख की स्वीकृति दी है जो सरगुजा जिला प्रशासन के सहयोग से शुरू भी हो चुका है,वहीं इसके लिए तीन मंजिलें का बिल्डिंग बनाने के लिए आज सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने इसकी भूमि पूजन भी की है।

वहीं मीडिया से खास बातचीत में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया कि सरगुजा जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है जिसमें सीतापुर विधानसभा क्षेत्र आता है,वहीं इस विधानसभा क्षेत्र के तमाम छात्रों का कंपीटीशन एग्जाम कराकर इसमें 50 सीटों के लिए छात्रों का चयन होगा जिन्हे निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी और बिल्डिंग बनने के बाद 300 से 400 छात्र इस निशुल्क कोचिंग के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार होंगे।

वहीं सीतापुर एसडीएम रवि राही ने बताया कि विधायक रामकुमार टोप्पो की पहल से सरगुजा जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से इसको और आगे बढ़ाया जाएगा क्योंकि ये बहुत अच्छी पहल है।

वहीं इस भूमिपूजन कार्यक्रम में सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के तमाम भाजपा परिवार के लोग साथ ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और सब डिवीजन सीतापुर के शिक्षा विभाग के बीईओ,एबीईओ,बढ़ी संख्या में छात्र सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!