September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
छत्तीसगढ़सरगुजा

छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के बैनर तलें सरगुजा संभाग के हजारों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने सीएम विष्णु देव साय के नाम सामरी विधायक उद्देश्वरी पैंकरा को सौंपा ज्ञापन।

अंबिकापुर/सरगुजा:-छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के बैनर तलें आज सरगुजा संभाग के हजारों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने आज अंबिकापुर के राजमोहनी भवन में इक्कठा होकर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैंकरा से मुलाकात की है,वहीं उन्होंने सूबे के सीएम विष्णु देव साय के नाम सामरी विधायक उद्देश्वरी पैंकरा को अपनी कई बिंदुओं की मांगों का ज्ञापन सौंपा है,वहीं सामरी विधायक उद्देश्वरी पैंकरा ने उनको मांगों को सीएम विष्णु देव साय तक पहुंचाने की बात करते हुए इसको जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है।

आपको बता दे कि मीडिया से बातचीत में छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के संभागाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि आज दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकर परेशानियों से जूझ रहा है जिसको सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

वहीं उन्होंने यह भी बताया कि आज सरगुजा संभाग अंतर्गत शासकीय विभागों में दैनिक और मासिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों को अब तक श्रम राशि का भुगतान नहीं हुआ है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आज दैनिक वेतन भोगियों का नियमितीकरण अधर में लटका हुआ है जिसको जल्द ही पूरा कर इसका स्थायीकरण करना चाहिए साथ ही ईपीएफ और जॉब सुरक्षा प्रदान करते हुए सेवा पुस्तिका संधारित कर वरिष्ठता सूची संधारित कर प्रत्येक विभाग के वेबसाइट एवं ई-कोष वेबसाइट के एम्प्लॉय डैशबोर्ड में ऑनलाइन प्रविष्टि आदेश जारी करना चाहिए क्योंकि दैनिक वेतन भोगियों का यह मांग नियमितीकरण और स्थायीकरण विगत 10 से 15 वर्षों से लंबित है जिसको लेकर शासन को वरिष्ठता के आधार पर नियमितीकरण और स्थायीकरण आदेश जल्द ही प्रसारित करने की ज़रूरत है।

वहीं पूरें मामलें में दैनिक वेतन भोगियों का पक्ष रखते हुए सामरी से भाजपा विधायक उद्देश्वरी पैंकरा ने बताया कि दैनिक वेतन भोगियों के इस मोर्चे में शामिल होने आई हूं इनकी सभी मांगों को सीएम विष्णु देव साय के पास रखकर इसे जल्द ही पूरा किया जाएगा ताकि इनका हक इन्हे मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!