July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अग्रवाल ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल ने लाइवलीहूड कॉलेज भेलवाडीह स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचकर आगामी 04 जून को होने वाली मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि का अवलोकन किया तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अग्रवाल ने विधानसभावार बनाए जा रहे मतगणना कक्षों का अवलोकन करते हुए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया। उन्होंने गणना सुपरवाइजर, गणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर के प्रशिक्षण, मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही मतगणना स्थल परिसर में निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के ठहरने तथा स्ट्रांग रूम की मॉनिटरिंग संबंधित समस्त व्यवस्थाओं के बारे में जाना। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव द्वारा मतगणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
    इस दौरान उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना 04 जून 2024 को सुबह 8 बजे से ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। उन्होंने मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति हो और किसी भी वजह से मतगणना कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए मतगणना स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान ईव्हीएम के नोडल अधिकारी श्री राजीव जेम्स कुजूर सहित निर्वाचन संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मतगणना स्थल पर मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना रहेगा पूर्णतः प्रतिबंधित :- 04 जून को लाइवलीहुड कॉलेज में की जाएगी मतगणना लोकसभा निर्वाचन 2024 का मतगणना कार्य 4 जून को लाईवलीहुड कॉलेज भेलवाडीह बलरामपुर में प्रातः 08 बजे संपादित होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार मतगणना दिवस मतगणना केन्द्र में मोबाईल फोन, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस जिससे किसी भी तरह की रिकॉर्डिंग की जा सकती है,को लेकर प्रवेश करना निषिद्ध किया गया है। निर्देशों के अनुरूप मतगणना की गोपनीयता सुनिश्चित किये जाने के लिए मतगणना केन्द्र में अभ्यर्थी एवं निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ता को कैलकुलेटर लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल कोरे कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप-सी, रिटर्निग ऑफिसर द्वारा प्रदान की ईव्हीएम, वीवीपैट मशीनों की सूची, प्लास्टिक की पेन या पेंसिल को साथ लेकर ही प्रवेश कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!