
राजपुर। अंबिकापुर मुख्य मार्ग में बारियों ककना स्थित शांति राइस मिल में आग लग जाने से लाखों की धान जलकर खाख हो गई।घटना दोपहर की है राइस मिल में आग कैसे लगी अभी तक जानकारी स्पष्ट नही होंपै है।राइस मिल में आग लगने के3 बाद अम्बिकापुर एवं बलरामपुर से दमकल की गाड़ियों की मदद से आग बुझाई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

बरियों थाना के ग्राम ककना में स्थित योगेंद्र जायसवाल के शांति राइस मिल में रविवार दोपहर आग लग गई।आग कैसे लगी यह अभी अज्ञात है। घटना की जानकारी लगते हैं अंबिकापुर से दमकल की गाड़ियां एवं बलरामपुर से दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए लगाई गई है। आगजनी से राइस मिल में रखें लाखों रुपये का धान जलकर खाक हो गया है। राइस मिल में आग इस तरह फैली कि दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में लगाई गई वहीँ आग बुझाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग से लाखों रुपए की नुकसान की खबर है। आगजनी की घटना की जानकारी लगते ही तत्काल राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर एवं बरियों चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुँचे।



