July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

मंत्री से लेकर विधायक तक कर रहे हैं आचार संहिता का उल्लंघन,,,जिला प्रवक्ता सुनील सिंह…

बलरामपुर। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने सत्ता पक्ष के मंत्री से लेकर विधायक के ऊपर अचार संहिता का उलंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुरे देशभर में आदर्श आचार संहिता भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव के घोषणा पश्चात लग गई है, परंतु छत्तीसगढ़ राज्य और राज्य के बलरामपुर जिले में आचार संहिता का खुला उल्लंघन सत्ता पक्ष द्वारा लगातार किया जा रहा है और प्रशासन बिल्कुल मुक दर्शक बना हुआ है। बलरामपुर जिला प्रशासन के नाक के नीचे होली मिलन और अन्य आयोजन धड़ल्ले से किए जा रहे हैं जिनकी सूचना प्रशासन को दिए जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।
जिला प्रशासन पूरी तरह से मुक बना हुआ है और सारे प्रशासनिक अधिकारी हाथ पर हाथ धरे हुए हैं। फूड पॉइजनिंग के बाद 400 से अधिक लोगों के बीमार होने के बाद जिला प्रशासन इस बात की सुध ली है।बीते दिन होली मिलन समारोह में शामिल हुए लोग बीमार हैं और उन्हें चिकित्सा सुविधा कराई जा रही है परंतु प्रशासन इस हेतु कितना तैयार था यह अस्पताल में पड़े हुए मरीज और उनके परिजनों से कोई भी भली भांति जान सकता है और जो दृश्य अस्पतालों में दिखाई दिए हैं वह भयावह है।


आचार संहिता के उल्लंघन और इस तरह के तमाम मीटिंग सत्ताधारी दल द्वारा बगैर किसी औपचारिकता के लगातार किए जा रहे हैं और कोई भी प्रशासनिक अधिकारी ऐसे आयोजनों की सुध नहीं ले रहा है, वहीं व्यक्तिगत व सामाजिक आयोजनों के लिए लोगों को अनुमति नहीं दी जा रही है। समूचे जिले में धारा 144 लागू है और 5 से अधिक व्यक्तियों के एक जगह एकत्रित होने पर रोक लगा दी गई है ऐसी दशा में सत्ताधारी दल भाजपा के द्वारा किए जा रहे तमाम आयोजन प्रशासन व कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं।
भारत निर्वाचन आयोग और कलेक्टर बलरामपुर को इस विषय पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए अन्यथा भविष्य में जिले में कानून और व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।
जिले में इस तरह के सभी आयोजनों पर प्रशासन को अपनी निगाह रखने की आवश्यकता है तथा वर्तमान में होली मिलन समारोह के नाम पर जो घटना हुई है वह सर्वथा निंदनीय है ऐसे आयोजनों पर लगाम लगाने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!