
राजपुर। प्राथमिक शाला असनापास के प्राधान पाठिका कु० अर्चना किरण मिंज की माँ के जन्म दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज कराया गया।
जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है तब से स्कूलों में बच्चों के साथ किसी न किसी उत्सव के बहाने बच्चों को न्योता भोज कराया जा रहा है।स्कूली बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों सहित कर्मचारियों ने भी न्योता भोज के माध्यम से बच्चों को कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन खिलाया जा रहा है।मुरका संकुल के प्राथमिक शाला असनापास के प्राधान पाठिका कु० अर्चना किरण मिंज ने अपनी माँ के जन्म दिवस के अवसर स्कूली बच्चों के साथ न्यौता भोज का कार्यक्रम रखा।कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में हायर सेकण्डरी स्कूल के प्राचार्य बी. राम, मा.शा. गेपालपुर के प्रधान पाठक दुबे प्रसाद, मा.शा. मुरका के प्रधान पाठिक श्रीमती सरोज संकुल समन्वयक मुरका रविचंद्रन संकुल समन्वयक गोपालपुर निर्देश कुजूर श्री खुंटे सर,विनोद माहामाया सर संतोष श्रीमति सेरोफिना सुनिल तिर्की, श्रीमति मिना, श्रीमति वाल्मिकी कुमारी रूपा सहित स्कूली बच्चे उपस्थित थे।



