November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

समय सीमा की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को प्राथमिकता से पुर्ण करने के निर्देश,,,विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के दिये निर्देश…

बलरामपुर। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा के तहत् विभागीय कार्यांे की समीक्षा की। उन्होंने केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विशेष रूप से पीएम आवास योजना के संबंध में जानकारी लेते हुए पीवीटीजी समुदाय के हितग्राहियों को इस योजना से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके क्रियान्वयन गंभीरता दिखाएं।
     पीवीटीजी बसाहटों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समयावधि में सड़क निर्माण के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा हो जाने पर ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पहुंचने में बहुत ही आसानी होगी। कलेक्टर ने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं को आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित करने निर्देशित किया। आयुष्मान कार्ड बन जाने से इलाज में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा विशेष पहल करते हुए विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही है। योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दें।


      कलेक्टर श्री एक्का ने बैठक में जिले में संचालित राशन दुकानों में खाद्य वितरण की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में राशन कार्ड वितरण के संबंध में जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत राशन कार्ड वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में सभी राशन कार्डधारियों को राशन समय पर उपलब्ध कराएं। जिससे हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए योजनाओं के संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर कार्ययोजना बनाकर योजनाओं के बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करने की बात कही। उन्होंने दूरस्थ अंचलों में एनीमिक महिलाओं को चिन्हांकित कर पोषण आहार उपलब्ध कराने, सिकलसेल, टीबी, कुष्ठ के मरीजों का जांच कर उचित उपचार करने निर्देशित किया। बैठक में किसान सम्मान निधि, सुकन्या समृद्धि योजना जैसे अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
   बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील, अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, संयुक्त कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी सहित सभी विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!