July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

मासूम छात्र के हत्या के बाद आरोपी के घरों को जमींदोज करने की तैयारी,प्रशासन ने जारी किया नोटिस

प्रतापपुर
Cgtoday.in

प्रतापपुर में कक्षा 4 में छात्र का बेरहमी से हत्या में बद शव जलाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है वहीँ अब प्रशासन उनके घर को जमीदोज करने की तैयारी में है।
    विगत दिनों नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 निवासी चौथी कक्षा के छात्र रिशु कश्यप की हत्या के बाद शव को जला दिया व्य था।पुलिस ने जलाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। अब प्रशासन ने दोनों आरोपियों के अवैध घरों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज करने की तैयारी में है। आक्रोशित नगरवासियों ने छात्र की हत्या के आरोपियों को फांसी देने तथा उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई थी।


     प्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 4 निवासी अशोक कश्यप के 10 वर्षीय पुत्र रिशु कश्यप का उसके पड़ोस में रहने वाले विशाल ताम्रकार व शुभम सोनी ने 29 जनवरी की शाम अपहरण कर लिया था।अपहरण के बाद वे उसे बाइक पर बैठाकर करसी के प्रेममारा जंगल में ले गए थे।जिसके बाद आरोपीयों ने छात्र पर डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद बाइक से पेट्रोल निकालकर दोनों ने उसका शव जला दिया था। वारदात के दो दिन बाद विशाल ताम्रकार ने उसके शव के जले अवशेषों को बिखेर दिया था ताकि किसी को कुछ पता न चल सके। इसके बाद आरोपियों ने 8 फरवरी को अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित लटोरी के पास एक व्यक्ति को मोबाइल लूट ली थी।लूट की मोबाइल से उन्होंने छात्र के पिता को फिरौती के लिए कॉल किया था।आरोपी शुभम सोनी ने फिरौती के लिए धमकी भरा पत्र व लूट वाली मोबाइल को छात्र के घर में फेंक दिया था।
     इधर छात्र की हत्या के बाद प्रतापपुर में काफी आक्रोश था। नगरवासी ने आरोपियों को फांसी देने व उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे।अब प्रशासन ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रही है इसके लिए तहसीलदार द्वारा आरोपियों के घर पर नोटिस भी चस्पा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!