September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकन
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

नाबालिग युवती के अपहरण के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,,,शादी का प्रलोभन देकर दिया घटना को अंजाम…

बलरामपुर

    महिला एवं बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों में त्वरित व कठोर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर, अपहण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
जानकारी के अनुसार थाना सनावल क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले प्रार्थी ने 15/09/2023 को थाना सनावल में रिपोर्ट दर्ज करवाया कि उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण कर ले जाया गया है। रिपोर्ट पर थाना सनावल में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 323 के तहत विवेचना में लिया गया था।।
प्रकरण पंजीबद्घ होने के उपरांत अपहृता एवं अज्ञात आरोपी का लगातार पतासाजी की जा रही थी। पता तलाश के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर चंद्रेश ठाकुर के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वाड्रफनगर के सतत पर्यवेक्षण में थाना सनावल से निरीक्षक भापेन्द्र साहू के साथ संभावित स्थान पर रवाना किया गया था।तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दिनांक 22/02/2024 को अपहृता/पीड़िता को उत्तरप्रदेश राज्य के प्रयागराज जिलान्तर्गत ग्राम सिरसा में आरोपी राजन पिता मुंसी लाल उम्र 21 वर्ष के कब्जे से बरामद किया गया। मामलें में पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही करते हुए आरोपी राजन पिता मुंसी लाल के द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर अपहृत करना एवं लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म करना पाए जाने से प्रकरण में धारा 366, 376(2/ढ) भादवि, 06 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी राजन पिता मुंसी लाल निवासी ग्राम सिरसा थाना मेजा जिला प्रयागराज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!