July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

पुर्व विधायक प्रतिनिधि व कांग्रेसी नेता राजीव गुप्ता का निधन,,,नगर में शोक की लहर…

राजपुर। नगर के पुर्व विधायक प्रतिनिधि व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजपुर के गांधी चौक निवासी राजीव गुप्ता का बीमारी में इलाज के दौरान निधन हो गया। राजीव गुप्ता का रायपुर भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजीव गुप्ता के मृत्यु की जानकारी लगते ही राजपुर में शोक की लहर फैल गई व राजू गुप्ता के निधन से पूरा परिवार शोक संतप्त है।
राजपुर के गांधी चौक निवासी पूर्व विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के विधायक प्रतिनिधि व राजपुर के नगर पंचायत में एल्डरमैन रहे कांग्रेसी नेता राजीव गुप्ता की रायपुर में इलाज के दौरान बुधवार की शाम निधन हो गई। रायपुर के भीमराव अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार की शाम इलाज के दौरान उनके निधन हो गई। राजीव गुप्ता के निधन से पूरा परिवार सदमे में है। राजीव गुप्ता के निधन की जानकारी लगते ही राजपुर में शोक की लहर फैल गई। राजीव गुप्ता का अंतिम संस्कार आज गुरुवार को राजपुर के गेउर नदी तट पर मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!