July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

महतारी वंदन योजना अंतर्गत फार्म भरने के लिए महिलाओं में खुशी एवं उत्साह,,,महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए अब तक लगभग 1 लाख आवेदन जमा…

कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में महतारी वंदन योजना के फार्म भरवाने के लिए निरंतर कार्य जारी महतारी वंदन योजना का लाभ लेने जिले की महिलाओं में बढ़ रही विशेष रूचि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं कर रही उत्साह से आवेदन।

बलरामपुर। जिले में महतारी वंदन योजना अंतर्गत फार्म भरने के लिए महिलाओं में खुशी एवं उत्साह है। शासन की योजना के प्रति जागरूकता की यह बानगी प्रेरक है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा सराहनीय पहल करते हुए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। योजना से महिलाओं को लाभ पहुंचाने हेतु उनसे आवेदन लिया जा रहा है। जिले में महतारी वंदन योजना अंतर्गत योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं में विशेष रूचि नजर आ रही है। फार्म भरने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में खासा उत्साह है। इस योजना के प्रति जिले की महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर की है और उनके चेहरे पर प्रसन्नता व्याप्त है।
   विकासखंड बलरामपुर के ग्राम पंचायत जाबर की निवासी मंजिता कुमारी ने बताया कि सभी महिलाएं बहुत खुश है कि उनके खाते में प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि आएगी। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजनांतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग वह अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेंगी। श्रीमती कौशकी ने कहा कि वे महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग घरेलू कार्यों, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और अपने परिवारिक कार्यों में करेंगी। सभी महिलाओं ने इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।
     महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महतारी वंदन योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में महतारी वंदन योजना के फार्म भरवाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में महिलाओं ने इस योजना का लाभ लेने के लिए अब तक लगभग 1 लाख आवेदन जमा किये हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार, परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। योजनांतर्गत आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है और पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 08 मार्च 2024 को किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!