July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

बारियों में मिनी स्टेडियम का कार्य प्रारंभ होने से लोगोँ में खुशी की लहर,,,सामरी विधायक को जताया आभार…

राजपुर/बरियों। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरियों में ग्राम वासियों ने खेल मैदान के निर्माण कार्य प्रारंभ कराये जाने हेतु सामरी विधायक को ज्ञापन सौंपने के बाद सामरी विधायक ने तत्काल इसे संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को जल्द कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया था जिसके बाद सोमवार को मैदान का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।


    ग्राम पंचायत बारियों में स्थित खेल मैदान के लिए पूर्व में ही मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए राशि स्वीकृत है परंतु विभागीय अधिकारियों के अनदेखी व लापरवाही से अब तक कार्य प्रारंभ नही होने से ग्राम वासी काफी आक्रोशित नजर आ रहे थे।इस संबंध में बरियों के ग्रामीणों व खिलाड़ियों ने सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा से मुलाकात कर जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ कराने की माँग की थी।ग्रामीणों व खिलाड़ियों की मांग पर सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने तत्काल इस पर संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे।जिसके बाद सामरी विधायक की पहल पर बरियों स्थित खेल मैदान का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।सोमवार को बारियों सरपंच बीडीसी व डीडीसी व अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में मैदान में लगे विधुत पोल की शिप्टिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।बारियों में मिनी स्टेडियम में कार्य प्रारंभ होने से जहाँ ग्रामीणों में खुशी है वहीँ खिलाड़ियों भी काफी उत्साहित नजर आ रहे है।उन्होंने इसके लिए सामरी विधायक को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!