पूर्व खाद्य मंत्री के पीए राजेश वर्मा के यहाँ चल रही आईटी टीम की जाँच प्रक्रिया हुई खत्म,,,टीम वापस लौटी…

राजपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री के साथ-साथ उनके सहयोगियों के यहां विगत 5 दिनों से आईटी डिपार्टमेंट की छापा मार कार्रवाई कर रही है इस इस तारतम्य में अमरजीत भगत के पीए रहे राजपुर निवासी राजेश वर्मा के यहां भी विगत 5 दिनों से आईटी डिपार्मेंट के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई कर रही थी जो आज खत्म हो गई।

छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत पर अनियमित व कोयला घोटाले में हुए एफआईआर के बाद विगत 5 दिनों से आईटी की टीम मंत्री अमरजीत भगत सहित उनके करीबी रहे सभी लोगों के यहां छापामार कार्रवाई चल रही थी।मंत्री अमरजीत भगत के पीए रहे राजेश वर्मा के यहां भी आईटी डिपार्टमेंट की टीम ने दबिश देकर जांच पड़ताल कर रही थी जो आज समाप्त हो गई।आईटी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने अपनी जाँच प्रक्रिया पूर्ण कर वापस चले गए। आईटी डिपार्टमेंट की टीम लगातार 5 दिनों से राजेश वर्मा से पूछताछ कर रही थी। विगत 5 दिनों से चल रही जांच के बाद रविवार देर शाम आईटी डिपार्मेंट की जांच पूरी होने के बाद वे वापस चले गए। वही आपको बता दें कि विगत 5 दिनों से चल रहे मंत्री अमरजीत भगत के यहाँ चल रहे आईटी की टीम की जांच प्रक्रिया भी खत्म हो गई है।


