September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
क्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

पहले किया पत्नी की हत्या फिर स्वयँ लटका फाँसी पर,,,चरित्र शंका के कारण दोनो की जीवन लीला हुई समाप्त…

राजपुर/शंकरगढ़। चरित्र शंका पर पति ने अपने पत्नी की हत्या कर फरार था। मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जाँच कर ही रही थी कि दूसरे दिन वह स्वयं फाँसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।
मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनोहरपुर के मदपुर की है। 40 वर्षीय अंधरु राम नगेशिया अपनी पत्नी लक्ष्मनिया पर चरित्र को लेकर हमेशा शंका मरता था जिससे आये दिन दोनो में विवाद होता था। अंधरु राम नगेशिया अपने घर में अपनी पत्नी लक्ष्मनिया व बेटी के साथ रहता था।दोनो के बीच हो रहे झगड़े गाँव के लोगो ने दोनो को आपस मे बैठाकर सुलह भी कराया।परंतु दोनो के बीच इस बात को लेकर कभी समझौता नही हो सका और अंततः दोनो की जान चली गई। गुरुवार की रात उसने पत्नी की उसके ही स्टॉल से गला घोंटकर हत्या कर दी इसके बाद वह फरार हो गया था। इसकी सूचना मृतिका की भतीजी ने जशपुर जिले के बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम दनगरी में उसके मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही भाई रामभगत वहां पहुंचा और भांजी से पूरी बात की जानकारी ली।भांजी ने बताया कि रात में वह दादी के पास सोई थी। सुबह उठकर देखा तो माँ का शव कमरे में पड़ा था,जबकि पिता घर पर नहीं थे। यह बात सुनकर उसने शुक्रवार को शंकरगढ़ थाने में अपने बहनोई के खिलाफ हत्या कर फरार की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की खोजबीन में जुटी हुई थी।


पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी ही थी कि शनिवार की सुबह अंधरु राम का शव गांव से लगे बिखरी नदी के पास आम के पेड़ पर फांसी के फंदे लटके होने की सूचना मिली। गांव के ही एक युवक ने मवेशी चराने जाने के दौरान पेड़ के नीचे जूता पड़ा देखा। जब वह पेड़ के पास गया तो अंधरु राम का शव धोती के सहारे पेड़ पर लटका दिखा। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!