खेल मैदान हेतु राशि स्वीकृत होने के बाद भी कार्य प्रारंभ नही होने से ग्रामीण नाराज,,,सामरी विधायक से कार्य प्रारंभ कराने की माँग…

राजपुर/बरियों। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरियों में ग्राम वासियों ने खेल मैदान के निर्माण कार्य प्रारंभ कराये जाने हेतु सामरी विधायक को ज्ञापन सौंपा है।
ग्राम पंचायत बारियों में स्थित खेल मैदान के लिए पूर्व में ही मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए राशि स्वीकृत है परंतु विभागीय अधिकारियों द्वारा अब तक कार्य प्रारंभ नही होने से ग्राम वासी काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं।

इस संबंध में बरियों के ग्रामीणों व खिलाड़ियों ने सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा से मुलाकात कर जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ कराने की माँग की है।उन्होंने सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा को आवेदन देते हुए कहा कि हम सभी खिलाड़ी एवं ग्राम वासी युवा टीम बारियों में स्थापित एक मात्र खेल मैदान है,जहाँ विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन कराते है।उक्त खेल मैदान के समतलीकरण एवं स्टेडियम निर्माण हेतु पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्य स्वीकृत है, लेकिन विभाग की लापरवाही से आज तक कार्य प्रारंभ नही हो सका है।जिससे सभी खेल प्रेमी एवं ग्रामीण निराश है।उन्होंने सामरी विधायक को उक्त मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ कराने की माँग करते हुए यह भी उल्लेख किया है कि उक्त खेल मैदान के समीप कुछ लोगो द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है,जिसे हटाते हुए मिनी स्टेडियम में शामिल कर निर्माण कार्य कराया जाए।


