September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

अग्निवीर के तहत् भारतीय सेना में होगी भर्ती,,,इच्छुक उम्मीदवार 20 मार्च तक कर सकते है आवेदन…

बलरामपुर। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 08 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक निर्धारित किया गया है। पदों का विवरण इंडियन आर्मी की जॉइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर देखा जा सकता है। पदों में अग्निवीर पुरुष जनरल, तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर, ट्रेडमैन 10वीं व 8वीं पास ट्रेड्समैन, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट, सिपाही फार्मा, हवलदार एस.ए.सी. और धर्मगुरु (आरटी जेसीओ) के पदो के लिए जारी किया गया है तथा ऑनलाईन परीक्षा अप्रैल अथवा मई महिने में होने की संभावना है।
इस सम्बंध में सेना भर्ती कार्यालय रायपुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि ऑनलाईन परीक्षा के लिए उम्मीदवारों द्वारा शुल्क 250 रुपये का भुगतान करना होगा। भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए उम्मीदवारों की भर्ती दो चरण में की जायेगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सी.ई.ई.) और द्वितीय चरण में भर्ती रैली होगी। सेना भर्ती कार्यालय ने यह भी जानकारी दी है कि कक्षा 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणाम की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहें है वे उम्मीदवार भी आवेदन करने के लिए पात्र है, बशर्ते वे क्यूआर को पूरा करते हुए जो की अधिसूचना में दिया जाएगा। साथ सेना भर्ती कार्यालय इच्छुक ने इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अपना यूजर आईडी (प्रोफाइल) और पासवर्ड इंडियन आर्मी के वेबसाईट जॉइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर बनाकर तैयार रखें ताकि ऑनलाइन पंजीकरण के समय ज्यादा समय न लगे और यह भी सलाह दी है कि भर्ती चक्र (2024-25) के दौरान अपना मोबाईल नम्बर व ईमेल आई.डी जिससे पंजीकरण कर रहें हैं उसे न बदलें, क्योंकि सभी महत्वपूर्ण जानकारी उसी मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी पर दी जायेगी।
इस संबंध में किसी भी स्पष्टीकरण/सहायता के लिए उम्मीदवार शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर दूरभाष संख्या 0771-2965212, 0771-2965213, एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!