July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

भारतीय वायु सेना में भर्ती हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू,,,आवेदक 06 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन…

बलरामपुर। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि भारतीय वायुसेना भर्ती में आवेदन करने की ऑनलाईन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के केवल अविवाहित महिला एवं पुरूष ऑनलाईन आवेदन 06 फरवरी 2024 तक कर सकते हैं। अग्निवीर वायु सैनिक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तिथि 17 मार्च को आयोजित की जाएगी। ऑनलाईन परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवार 6 फरवरी तक वायुसेना के वेबसाईट अग्नि पथ वायु डॉट सीडीएसी डॉट इन में जाकर पंजीयन कर सकते हैं। वायु सेना भर्ती हेतु इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त केन्द्रीय अथवा राज्य की शिक्षा बोर्ड से इंटरमीडिएट या समकक्ष गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषय अथवा त्रिवर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा में 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक सहित उत्तीर्ण या अन्य संकाय के उम्मीदवार इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा 50 प्रतिशत अंको एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक सहित उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार की जन्म तिथि 02 जनवरी 2004 से 02 जुलाई 2007 के बीच की होनी चाहिए। उम्मीदवार की ऊंचाई पुरूष के लिए 152.50 सेंटीमीटर तथा महिला के लिए 152 सेमी, सीना पुरुष आवेदकों के लिए 77 सेमी. एवं फुलाने पर 82 सेमी, महिला आवेदक के लिए समानुपात में वजन ऊंचाई एवं आयु के समानुपात में, सामान्य श्रवण क्षमता, दृष्टि क्षमता एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। उम्मीदवार को चयन के लिए कम्प्यूटर आधारित ऑनलाईन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा में उत्तीर्ण करना होगा। उत्तीर्ण उम्मीदवार को 04 वर्ष के लिए चयन किया जाएगा। तथा अग्निवीर वायु भर्ती के नियमानुसार वेतन एवं अन्य भत्ता देय होगा। जिसमें प्रथम वर्ष 30,000 रूपये प्रतिमाह एवं भत्ता की राशि देय होगी। 04 वर्ष की सेवा उपरांत उम्मीदवार को सेवा निधि पैकेज, जीवन बीमा कवरेज तथा अग्निवीर कौशल विकास प्रमाण पत्र का लाभ दिया जाएगा। भर्ती संबंधित अधिक जानकारी के लिए वायुसेना के वेबसाईट अग्नि पथ वायु डॉट सीडीएसी डॉट इन तथा जिला रोजगार कार्यालय बलरामपुर में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!