November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

शंकरगढ़ में किया गया प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम का आयोजन,,,प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये लाभान्वित हुए हितग्राहियों से किये संवाद…

बलरामपुर। जिले के विकासखण्ड शंकरगढ़ में पीएम जनमन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़े। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये विभिन्न राज्यों के जनमन के अंतर्गत लाभान्वित हुए हितग्राहियों से चर्चा कर उनका अनुभव जाना। कार्यक्रम में लघु चलचित्र के माध्यम से पिछड़े जनजाति समुदाय के बारे में संक्षिप्त विवरण दिया गया। जिसमें बताया गया कि केंद्र सरकार की योजनाएं प्रधानमंत्री जनधन, उज्ज्वला योजना, वनधन केन्द्र, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, बिजली, मोबाइल कनेक्टिविटी, जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर जल जैसे अन्य योजनाआंे से लोगों को लाभन्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले से सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, वनमण्डलाधिकारी विवेकानंद झा सहित बड़ी संख्या में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोग, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस समय उत्सव का माहौल है मकर संक्रांति, पोंगल जैसे त्योहारों की तरंग चारों तरफ छाई हुई है। जिस कारण मेरा मन भी बहुत उत्साहित है। उन्होंने इस अवसर पर सभी को मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि एक ओर अयोध्या में दिवाली मनाई जा रही है दूसरी ओर 1 लाख पीवीटीजी परिवारों के घरों में दिवाली मन रही है यह बहुत बड़ी खुशी की बात है आज उनके खातों में पक्के घर के लिए सीधा पैसे ट्रांसफर किया जा रहा है इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। आगे उन्होंने कहा कि आज से आपके घरों का काम शुरू होने जा रहा है, इस साल की दिवाली आप अपने घरों में जरूर बनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद 22 जनवरी को रामलला अपने दिव्या भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। आने वाले 22 तारीख तक अपने आस-पास के वातावरण को राममय करना है।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि दो माह के जनमन कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 हजार किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान किसान निधि से जोड़ा गया है साथ ही लगभग 40 हजार लोगों का बैंक खाता खुलवाया गया तथा लगभग 30 हजार किसानों को केसीसी से लाभान्वित किया गया है। जमीन पट्टे के तहत लगभग 11 हजार लोगों को जमीन के पट्टे दिए हैं। अब पिछड़े जनजातीय लोगों तक सरकार की योजना जल्द से जल्द पहुंचेगी तथा कोई भी शासन की योजना से वंचित नहीं होगा। इस दौरान उन्होंन महिलाओं के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं के आत्सम्मान के लिए हर घर शौचालय निर्माण होगा तथा उन्हें खाना बनाने के लिए उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों के लिए मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। साथ ही पहुंचविहीन क्षेत्रों में बिजली के लिए सोलर बेस कनेक्शन दिए जा रहे हैं, मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल टावर लगाया जा रहे हैं। भोजन के लिए मुफ्त राशन योजना को 5 साल तक और बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आपके आने वाली पीढियां को सब सुविधा देने का प्रयास रहेगा सरकार की कोशिश रहेगी की देश में 1 हजार केन्द्र खोले जायेंगे जहां सभी सुविधाएं एक ही जगह पर दी जाएगी। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित भी किया गया। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाय गया था, जहां उन्हें अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!