July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनाराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षा

एक दिन पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई,,,पति ही निकला आरोपी…

राजपुर। ग्राम सेवारी एक दिन पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।आपसी विवाद में पति ने अपने पत्नी के गले मे टाँगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया था।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रार्थी विलियम केरकेट्टा पिता स्व. सोन साय केरकेट्टा जाति उरांव उम्र 60 वर्ष ग्राम सेवारी (बसिया टोंगरी) दिनांक 04/01/2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पत्नी अनिता फेरकेट्टा को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया गया है। प्रार्थी के रिर्पोट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर चन्द्रेश सिंह ठाकुर के मार्ग दर्शन एवं पुलिस अनुविभगीय अधिकारी कुसमी एमानुएल लकड़ा के निर्देशन में थाना प्रभारी राजपुर रमाकांत साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त हत्या कांड के सभी पहुलूओ पर गहराई से जाँच करने एवं अज्ञात आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने हेतू निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी राजपुर के नेतृत्व में उक्त गठित टीम के द्वारा घटना दिनांक से ही ग्राम सेवारी बसिया टोंगरी में कैम्प कर सभी पहुलूओ एवं संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी एवं मुखबीर तैनात किया गया था। घटना दिनांक से ही मृतिका के पति पर संदेह होने पर पूछताछ किया जा रहा था। मृतिका के पति से जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसने बताया की इसकी मृतिका अनिता केरकेट्टा के पति विलियम केरकेट्टा के बीच आये दिन घरेलू बतों को लेकर एवं खाना पीना नहीं बनाने, मृतिका बीना पति को बताये कही भी घुमते रहना की बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। 31 दिसम्बर को भी पत्नी अनिता केरकेट्टा घर से निकल कर बिना पति को बताये पीटीआई के घर अपने सहेली के घर में थी जिसे इसके पति विलियम फेरकेट्टा के बुलाने पर भी घर वापस नहीं आई। जिससे गुस्सा होकर ये भी निकल गया था और इधर-उधर घुमकर खा पी रहा था।दिनांक 02/01/2024 को रात में अपने घर बापस आया तो देखा की रोज दिन की तरह उस दिन भी इसकी पत्नी शराब के नशे में सो गई थी खाना नहीं बनाई थी। जिससे इसके पति विलियम केरकेट्टा अचानक गुस्सा आ गया। तब घर में रखे टांगी से दो बार गले में मारकर पत्नी का हत्या कर दिया तथा घटना के बारे में पता न चले यह सोच कर घर का दरवाजा का कुन्डी जो पहले से ही खराब था खुलता निकलता था उसे बाहर से बंद कर बही पास पुवाल में सो गया था। दूसरे दिन इधर-उधर घुमता रहा शाम रात को अपनी बेटी के घर जाकर सोया था। दिनांक 04/01/2024 को घर जाकर स्वंय घर के कुन्डी को तोड़कर खोलने का बहाना कर पत्नी की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा करना बताकर गुमराह करते रहा एवं पूछताछ कर करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी विलियम केरकेट्टा के विरूद्ध धारा 302 के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी रमाकांत साहू, उप निरीक्षक दिनेश राजवाडे, सउनि प्रकाश तिर्की, उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव, श्यामलाल भगत, विष्णुकांत मिश्रा, दीपचंद सिंह, आरक्षक विजय पैकरा, रूपेश गुप्ता, संतोष सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, संजय जायसवाल, हरिशंकर उनसेना, नरेन्द्र कश्यप, बृजेन्द्र भगत, नानेश्वर, शिवशंकर कुजूर, शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!