September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
खेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

जनपद पंचायत स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज,,,सद्भावना मैच में प्रशासन इलेवन की टीम ने नागरिक इलेवन की टीम पर की विजय हासिल…

राजपुर। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजपुर के महुआपारा हाई स्कूल मैदान में जनपद पंचायत स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।इस प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर नागरिक इलेवन एवं प्रशासन इलेवन के बीच मैच कराया गया जहाँ प्रशासनिक इलेवन ने तीन विकेट से मैच में जीत दर्ज की।


ग्रामीण अंचल के क्रिकेट खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए विगत दो वर्षों से जनपद पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद पंचायत राजपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत के खिलाड़ी भाग लेंगे। जनपद पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज शुभारंभ के अवसर पर नागरिक इलेवन एवं प्रशासन इलेवन के बीच 10-10 ओवरों का सद्भावना मैच कराया गया। मैच में नागरिक इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एवं पहले बल्लेबाजी करते हुए नागरिक इलेवन ने 10 ओवरों में 59 रन बनाकर ऑल आउट हो गए वहीं दूसरी पारी खेलते हुए प्रशासनिक इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवरों में ही तीन विकेट से मैच में जीत हासिल की। मैच के दौरान चौके एवं छक्के लगाने वाले एवं विकेट लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को नगर पंचायत राजपुर की ओर से पुरस्कारों की घोषणा की गई थी।


जनपद स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक रंजीत सोनी ने बताया कि जनपद पंचायत राजपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लगभग 32 टीमों ने हिस्सा लिया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31000 रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार ₹21000 रखा गया है। ग्राम पंचायत के खिलाड़ियों के प्रोत्साहन एवं उन्हें मंच देने हेतु जनपद पंचायत स्तरीय इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह उपाध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल राजेंद्र दुबे पार्षद पुरनचंद जायसवाल प्रदीप जायसवाल सतीश सिंह विश्वास गुप्ता राहुल भारती अधिवक्ता उमेश झा लालसाय मिंज सुरेश सोनी मनोज बंसल उदय यादव विनय भगत राजेश यादव अरुण सोनी दीपक मित्तल सुनील भगत संतोष कश्यप अशोक कश्यप छोटू दुबे अनिल सिंह आशीष सोनी अंबिका गुप्ता मानु चौबे अप्पू सोनी विजय गुप्ता श्याम लाल हरि दीपचंद ब्रिजेन्द्र उपस्थित थे।वहीँ मैच सम्पन्न कराने रेफरी राघवेंद्र पांडे प्रकाश तिवारी एवं ललित किशोर की भूमिका रही।वहीँ मैदान की पूरी देखरेख सोनू दुबे ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!